दर्शकों वर्षों पूर्व से 7वी बरौनी पश्चिमी केबिन पर आर ओ बी ओवर ब्रिज की निर्माण को लेकर क्षेत्र की जनता आसं लगाई बैठी थी,
जिसका शिलान्यास मंत्री गिरिराज सिंह ने हजारों जनता के बीच शिलान्यासकर दोनों आर ओ बी जनता को समर्पित किया। जिसको लेकर हजारों जनता में खुशियों की लहर छा गई ।
7वीं केबिन के साथ-साथ राजवाड़ा 61 नंबर स्पेशल गुमती पर भी शिलान्यास हुआ ।
27 सितंबर को दिन के 3:00 बजे बरौनी एवं राजवाड़ा में निर्माण होने वाले आर ओ बी का शिलान्यास शोकहारा दक्षिणी चौक (वाटिका चौक) से संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार सरकार के पथं निर्माण मंत्री नितिन नवीन थे।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
दशकों बरसों पूर्व से पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी जंक्शन के पश्चिमी केबिन पर क्षेत्र की जनता जाम का कहर झेल रही थी। और सरकार की ओर आस लगाकर जाम से छुटकारा पाने के लिए आश लगाए बैठी थी। जो सरकार की ओर से जनता की मांग को पूर्ण किया गया। 7वी वो राजवाड़ा स्पेशल गुमती नंबर 61 पर आर ओ बी निर्माण कार्य का शिलान्यास 27 सितंबर शनिवार को 3:00 बजे दिन में मंत्री जी ने शोकहारा दक्षिणी चौक (वाटिका चौक) से संपन्न हुआ। जिसका शिलान्यास बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के द्वारा किया गया। दिनांक 27/ 09/ 2025 को दिन के 3 बजे 7 B जो अंबे सिनेमा हॉल, रेलवे माल गोदाम से होते हुए शोकंहारा दक्षिणी चौक (वाटिका चौक) पर आकर समापन होगा, रेल ओवर ब्रिज, ( पुल ) यह रेल ओवर ब्रिज पुल का शिलान्यास स्थान शोकहारा दक्षिणी चौक ( वाटिका चौक) बरौनी पूर्व से सुनिश्चित था। जिसमें माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी एवं पथ निर्माण मंत्री श्री नितीन नवीन जी के कर कमलों से शिलान्यास कार्य संपन्न हुआ। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व विधायक ललन कुंवर, कृष्णनंदन सिंह, बरौनी नगर परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार, बेगूसराय के जिला अधिकारी तुषार सिंगला, सहित इंजीनियर और दर्जनों नेता मंच पर उपस्थित थे। मंच का संचालन स्थानीय नेता के सब शांडिल्य ने किया। इस अवसर पर वस्त्र मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के नेतृत्व में बिहार के बेगूसराय में अधिक से अधिक कार्य हुआ है। इस विकास कार्य की साक्षी गवाह बनने के लिए क्षेत्र की हजारों उत्साहित जनता शिलान्यास स्थल पर उपस्थित थे। सभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही सड़कों पर जाम का नजारा देखा गया। इस आर ओ बी निर्माण से दक्षिणी क्षेत्र के निपानिया, मधुरापुर, बारो, गढहारा, जयनगर, अमरपुर, गंगा प्रसाद आदि गांवो से आने वाले छात्र- छात्राएं, एवं मजदूरी करने वाले एवं रोगियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही साथ बरौनी रेलवे माल गोदाम से प्रतिदिन दर्जनों वाहनों से बाहर से आने वाले और जाने वाले सामानों की ढुलाई में भी सुविधा प्राप्त होगी। जबकि राजवाड़ा स्पेशल घूमती 61 नंबर पर आर ओ बी निर्माण से बरौनी से जीरोमाइल, बेगूसराय, मोकामा, पटना जाने -आने वाले वाहनों को जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही साथ अयोध्या प्रसाद स्मारक महाविद्यालय, एवं राधाकृष्ण चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सुविधा प्रदान होगी, और वह समय पर विद्यालय में प्रवेश प्राप्त सकेंगे। मुख्य अतिथि बेगूसराय के सांसद एवं वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की अगवानी सैकड़ो युवा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से कर रहे थे। इस अवसर पर मंच पर विराजमान सभी और तिथियां को अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।













