तेघरा थाना पुलिस ने मरसैती में गुप्त सूचना पर छापामारी कर करीब सात लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद किया।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददातामहंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
तेघरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अपनी सूझबूझ से शराब माफिया पर फिर कसा शिकंजा। बताते चलें कि बेगूसराय जिलें के तेघड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली कि मरसैती निवासी एक यादव द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पाते ही फौरन वरीय पदाधिकारी के साथ सूचना मिली स्थानों पर छापेमारी की गई ।जहां से करीब 7 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बताते चलें कि बुद्धिजीवी वर्ग बताते हैं कि थानाध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में शराब माफिया के विरुद्ध लगातार छापेमारी में शराब माफिया में हड़कंप देखा जा रहा है। और शराब माफिया थाना क्षेत्र छोड़ने को मजबूर दिख रहें हैं। वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमलेश कुमार ने शराब माफिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र से शराब मुक्त करनें को लेकर पुलिस कटिबद्ध है, और बहुत जल्द सभी शराब माफियाओ को या तो सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा या क्षेत्र तो दूर जिला छोड़ने पर मजबूर दिखेंगे। शराब माफिया के लिए एक ही स्थान दिखेगा जो कि केवल सलाखें हैं। थानाध्यक्ष के कार्यशैली से जनता जरूर खुश दिख रहें हैं। लेकिन पकठौल चौक ,चिलहाय घाट पर धरले से शराब माफियाओं द्वारा शराब की बीकरी करने की चर्चा जोरों पर है
।








