Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी पश्चिमी गुमतीं संख्या 7 वी वो राजबाला स्पेशल गुमती -61 पर आर ओ बी निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ। 27 सितंबर को स्थानीय सांसद सह वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन द्वारा दोनों आर ओ बी निर्माण कार्य की खुदाई का कार्यक्रम जारी होने की चर्चा है।

बरौनी पश्चिमी गुमतीं संख्या 7 वी वो राजबाला स्पेशल गुमती -61 पर आर ओ बी निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ।


27 सितंबर को स्थानीय सांसद सह वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन द्वारा दोनों आर ओ बी निर्माण कार्य की खुदाई का कार्यक्रम जारी होने की चर्चा है।


बरौनी पश्चिमी गुमती एवं राजावाडा गुमती पर मिट्टी परीक्षण के लिए खुदाई प्रारंभ है।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

 पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन के पश्चिमी गुमती 7वी एवं राजवाड़ा स्पेशल घूमती 61 पर संबंधित अधिकारियों द्वारा फाइनल मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कराया गया है।

सूत्रानुसार 27 दिसंबर को संसद  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन द्वारा दोनों आर ओ बी निर्माण का कार्य के लिए शिलान्यास का कार्यक्रम तय होने के बातों की चर्चा है। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा अपने कार्यालय आदेश-808 गत जुलाई 25 के तहत बरौनी तेघरा रेलखंड पर गोमती संख्या 7 भी व बरौनी तिलरथ रेलखंड पर राजवाड़ा स्पेशल गुमती 61 पर सड़क पूल आर ओ बी ओवर ब्रिज  निर्माण को लेकर निविदा की स्वीकृति दी गई थी। गति 3 जून को लंबे समय से प्रतिक्षित इस ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। जहां मिट्टी परीक्षण की खबर सुनते ही बरौनी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में खुशियों की लहर दौड़ गई है। 

बताते चलें कि स्थानीय लोगों द्वारा दशकों वर्षों से इस महत्वपूर्ण परियोजना की मांग की जा रही थी, चुकी इस दोनों गुमती पर ट्रेनों के आवा गवन को लेकर अक्सर गुमती बंद ही रहा करती है। जिस कारण सड़क वाहन को गुमती के दोनों और जाम का नजारा लगा रहता है। इतना ही नहीं विद्यालय, महाविद्यालय अध्ययन के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। 

जानकारी के मुताबिक बरौनी तेघरा रेल खंड पर पश्चिमी गुमती 7वी के लिए कुल 14636,92 लाख,यानी एक सौ छियालीस करूर 36 लाख बांनबे हजार रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले इस आर ओ बी के लिए राज्यांश के रूप में 3452,46लाख यानी एक सौ छियालीस करोड़ छत्तीस बांनबे हजार रुपए के अनुमानित लागत से बनने वाली इस आर ओ बी के लिए राज्यांश के रूप में 3452,46 लाख यानी चौतीस करोड़ सावन लाख छियालीस हजार मात्र की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा बरौनी तिलरथ रेलखंड के राजवाड़ा स्पेशल गुमती 61 पर आर ओ बी के निर्माण के लिए राज्यांश राशि 30 करोड़ 76 लाख 38 000 सहित सियासत करोड़ 40 लाख 51000 के अनुमानित लागत की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना कास्ट शेयरिंग के आधार पर निष्पादित की जाएगी इसमें रेलवे व राज्य सरकार दोनों की भागीदारी होगी। इस आर ओ बी निर्वाण की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही खास करके बरौनी पश्चिमी गुमती 7वी से आवा-गवन करने वाले निपानिया मधुरापुर बारो गढहारा के ग्रामीणो  एवं छात्र-छात्राओं में खुशियों की बहार आ गई है। वही रेलवे माल गोदाम से चावल दाल गेहूं सीमेंट आदि के व्यवसाईयो मे भी हरषो उल्लास का वातावरण देखा जा रहा है। चर्चा है कि शिलान्यास के दिन के लिए शोकहारा दक्षिणी चौक याने वाटिका चौक पर स्टेज बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom