Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी जी के द्वारा सिक्स लाइन पुल का किया गया उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी जी के द्वारा सिक्स लाइन पुल का किया गया उद्घाटन 

बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट


सिमरिया गंगा धाम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिमरिया धाम में राजेंद्र सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बने औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का फीता काटकर उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने 2015 में बिहार को विशेष पैकेज देने की घोषणा की थी। उसके बाद 14 अक्टूबर 2017 को इस सिक्स लेन सड़क पुल का आधारशिला आकर औटा मोकामा में रखा था। इस सिक्स लेन पुल के निर्माण पर 1871 करोड़ की लागत आई है। यह बना सिक्स लेन पुल एशिया का सबसे अधिक 34 मीटर चौड़ा तथा 1.86 5 किलोमीटर लंबा ब्रिज व दोनों सड़क एप्रोच पध मिलाकर कुल इसकी लंबाई  8.150 किलोमीटर है।

इसी राजेंद्र सेतु पुल के बगल मे पश्चिम तरफ लगभग 1700 करोड़ की लागत से हाथीदह सिमरिया डबल ट्रैप रेल पुल का कार्य अगले साल मध्य तक पूरा हो जाने की संभावना है। वहीं राजेंद्र सेतु पुल की मरम्मत का भी कार्य 65 करोड़ के लागत से की जा रही है। पीएम मोदी ने सिक्स लेन सिमरिया पुल का उद्घाटन करने के बाद पुल के ऊपर से ही रिवर फ्रंट के तरफ नीचे में खड़े लोगों का गमछा हिला कर अभिवादन किया। इस अभिवादन के समय साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ में राज्यपाल। आरिफ मोहम्मद खान ,सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ,जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, मुंगेर आयुक्त अवनीश कुमार ,डीआईजी आशीष भारती, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार, के अलवे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय भूमि पाल राय पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार राजा कुमार आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब समेत कई अन्य भी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom