Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बीहट और चकिया में आरओबी जल्द बनेगा डीएम ने निर्माणाधीन आरओबी का किया निरीक्षण

 बीहट और चकिया में आरओबी जल्द बनेगा डीएम ने निर्माणाधीन आरओबी का किया निरीक्षण


 बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार 

जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को डीएम तुषार सिंगला ने बीहट व चकिया में निर्माणाधीन आरओबी और सिमरिया गंगातट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार, डीडीओ, बीडीओ बरौनी अनुरंजन कुमार, सीओ सुरजकांत समेत एनएचएआई और पुल निर्माण निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीएम ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

डीएम श्री सिंगला ने बताया कि औटा-सिमरिया सिक्स लेन सड़क पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन चकिया व बीहट में नेशनल हाइवे 31 सड़क पर बन रहे आरओबी के निर्माण में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि

जरूरत पड़ने पर सिमरिया से जीरोमाइल तक सर्विसलेंन सड़क का किया जाएगा विस्तार

बीहट आरओबी के एलएचएस साइड (एक साइड) का निर्माण कार्य इसी महीने अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उस पर से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू होगा वही चकिया आरओबी के एलएचएस साइड का काम दीपावली से पहले अक्टूबर माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन दोनों आरओबी के पूरा होने से जीरोमाइल और औटा-सिमरिया पुल से आने वाले वाहनों के लिए यातायात सुगम हो जाएगा। चकिया व बीहट में लगने वाली जाम से लोगों को राहत मिलेगी। डीएम ने सिमरिया गंगा घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल स्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जल संसाधन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी भी उनके साथ थे। डीएम ने सिमरिया धाम में चल रहे फेज दो के तहत रीवर फ्रंट निर्माण कार्य का भी समीक्षा की। जिसकी घोषणा जनवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने की थी। मोकामा से बेगूसराय या जीरोमाइल से सिमरिया अवागमन करने वाले लोगों को यातायात में हो रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सिमरिया से जीरोमाइल तक सर्विस लेन सड़क को चौड़ा करने का भी प्रोजेक्ट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी टीम और एनएचएआई की टीम लगातार इन परियोजनाओं की निगरानी कर रही है ताकि तय समय सीमा में काम पूरा हो सके और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। डीएम ने सिक्सलेन सड़क पुल तथा सिमरिया व औटा गोलंबर का भी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom