सिमरिया बनेगा मॉडल पंचायत
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी प्रखंड की सिमरिया एक पंचायत व राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया अब मॉडल पंचायत बनेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सिमरिया में विकास से जुड़े कई कार्य पंचायत, जिला परिषद तथा पंचायत समिति के मद से लगभग सवा दो करोड़ से अधिक की राशि से किया जा रहा है, जरूरत पड़ने पर सीएसआर फंड समेत अन्य योजनाओं से भी विकास कार्य किया जाएगा।
बताया गया कि जिला प्रशासन के द्वारा राष्ट्रकवि दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया को पूरे जिले में आदर्श पंचायत के रूप में विकसित बनाने का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117 वीं जयंती समारोह के मौके पर 23 सितंबर 2025 को जिला प्रशासन के द्वारा सिमरिया वासियों को सौगात के रूप में सवा दो करोड़ की लागत से निर्माण होने वाली कई कार्य को सौपेंगे तथा कई कार्यों का शिलान्यास भी कर सकते हैं।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया में गुरुवार को चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं के कार्य। हिन्दुस्तान
सिमरिया एक पंचायत के मुखिया शिम्पी देवी व मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार ने बताया कि राष्ट्रकवि दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया को मॉडल पंचायत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रकवि दिनकर का खंडहर हो चुके दलान, जिसमें वह बैठ कविता लिखते थे, उस दलान के साथ-साथ मुख्य सड़क से गांव आने वाली सड़क पर गेट का भी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके अलावे दिनकर आवास, आंगनवाड़ी केंद्र तथा दिनकर स्मारक उच्चय माध्यमिक विद्यालय व पंचायत भवन का मरम्मत का कार्य भी तेजी से
चल रहा है। वही खेल मैदान, पार्क, सड़क, नाला, बस पड़ाव, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, प्रकाश की व्यवस्था व दिनकर स्मृति सभागार का सौंदर्याकरण समेत विकास के कई अन्य कार्य भी किया जा रहा है।
मल्हीपुर चौक स्थित नेशनल हाइवे 31 से दिनकर के पैतृक आवास सिमरिया तक स्ट्रीट लाईट समेत अन्य विकास कार्य की जानी है। विदित हो कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया को इससे पूर्व वर्ष 1986 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे ने सिमरिया को आदर्श
सवा दो करोड़ से अधिक राशि से संवरेगा राष्ट्रकवि दिनकर का पैतृक गांव सिमरिया
दिनकर का दलान, गेट व बस स्टैंड का निर्माण तथा पंचायत भवन
उच्चय माध्यमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र व दिनकर आवास की चल रही मरम्मत
पंचायत बनाने की घोषणा की थी तथा वर्ष 2014 में तत्कालीन सांसद भोला सिंह ने सिमरिया को गोद लिए थे। इसके पूर्व पंचायत के पूर्व मुखिया बबन कुमार को वर्ष 2006 से 2011 के दौरान निर्मल पंचायत का सम्मान भी मिल चुका है।
इधर बीडीओ बरौनी अनुरंजन कुमार ने बताया कि राष्ट्रकवि दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को अगस्त 2025 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। विभिन्न कार्यों का उद्घाटन दिनकर जयंती समारोह के दौरान


