Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News रजौड़ा-चांदपुर पथ पर बढ़ते अपराध से दहशत, दिनदहाड़े महिला से सवा भर सोने की लूट व चाकू से हमला

रजौड़ा-चांदपुरा पथ पर बढ़ते अपराध से दहशत, दिनदहाड़े महिला से सवा भर सोने की लूट व चाकू से हमला

 बेगूसराय से बड़ी खबर: 

बेगूसराय से सन्नी कुमार की खास रिपोर्ट

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तरैया सोना चिमनी के पास रविवार शाम करीब 5 बजे लूट की सनसनीखेज सामने आई। जानकारी के अनुसार, चांदपुरा की रहने वाली दूला देवी पति गंगा यादव अपने भाई को राखी बांधकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने रिक्शा को रोक लिया और लगभग सवा भर सोना लूट लिया।

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दूला देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के घर चांदपुरा जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


रजौड़ा-चांदपुर पथ पर लगातार घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom