एफ आई आर से धारा हटाने के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस कप्तान ने लिया संज्ञान।
बखरी डीएसपी से जांचों उपरांत नाव कोठी महिला सब इंस्पेक्टर लीलावती को किया निलंबित, विभागीय कार्यवाही शुरू।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंतराम जीवन दास की रिपोर्ट।
एक महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा एफ आई आर से धारा हटाने के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस कप्तान बेगूसराय ने लिया संज्ञान। आरक्षी अधीक्षक ने वायरल वीडियो का बखरी डीएसपी से जांच करवा कर प्रथम दृश्या मामले को सही पाते हुए तत्काल प्रभाव से आरक्षी अधीक्षक ने नाव कोठी थाना की महिला सब इंस्पेक्टर लीलावती को निलंबित कर दिया है, एवं विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिसको लेकर प्रशासनिक हलकों में घमासान मच गया है। कि अब वह जमाना चला गया, जिसमें अभियुक्तों से एवं पीड़ितों से भी अधिकारी गण मोटी रकम लेते थे और अपनी जेबें गर्म करते थे। लेकिन बिहार के सुशासन की सरकार द्वारा हर विभाग में गलत करने वालों पर कार्यवाही की तलवार लटक रही है। चाहे वह किसी विभाग के भी कर्मचारी, पदाधिकारी हो, रिश्वत देना, लेना सुशासन की सरकार को मंजूर नहीं ।


