- बरौनी वैश्य समाज के द्वारा आलू चट्टी सार्वजनिक दुर्गा स्थान में श्री कृष्ण का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को शरबत पानी से सेवा की गई।
सेवा की भावना से जागृत युवाओं ने सुबह से शाम तक मेला में आए श्रद्धालुओं की सेवा की।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की खास रिपोर्ट ।
बैस्य समाज के युवाओं ने सेवा की भावना से ओत-प्रोत होकर श्री कृष्ण का दर्शन करने आने वाली बच्चे बूढ़े जवान हर किसी का सेवा के निमित आलू चट्टी सार्वजनिक दुर्गा स्थान के प्रांगण में हर साल की तरह इस साल भी शरबत पानी से सेवा में कर तललीन शरबत पानी देकर उनके आत्मा को शांति पहुंचाई एवं उनके सुरक्षा में कार्यरत रहे।
इस कार्य का संचालन बैस्य समाज के पियुश आनंद के नेतृत्व में अशोक पोद्दार, रामप्रवेश बाजार, शिवम पोद्दार, कुणाल पोद्दार, गणेश आचार्य सहित दर्जनों युवाओं भाग लिया। जिस कारण आलू चट्टी सार्वजनिक दुर्गा स्थान में भगवान श्री कृष्ण का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने सभी युवाओं को तहे दिल से आशीर्वाद दिया।






