22 अगस्त को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री दामोदरदास मोदी सिमरिया धाम नदी पर बनकर तैयार हो चुके-8,150 किलोमीटर लंबाई का होता सिमरिया/मोकामा पटना बेगूसराय सिक्स लाइन सड़क पुल के साथ-साथ-44,60 किलोमीटर लंबाई का बना बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ में सेना के दो हेलीकॉप्टर, एक बिहार के राज्यपाल का हेलीकॉप्टर और एक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री के साथ-साथ आने की संभावना है।
प्रधानमंत्री का मात्र 15 मिनट का कार्यक्रम होने की बात बताई जाती है।
प्रधानमंत्री के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलादीन केंद्रीय वस्त्र मंत्री शाह जिले के सांसद गिरिराज सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला प्रभारी संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद रुदल राय, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा सहित भाजपा जदयू के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की खास रिपोर्ट
22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बेगूसराय में सिमरिया गंगा नदी पर बनकर तैयार हो चुके 8.150 किलोमीटर की लंबाई का
औटा - सिमरिया, (मोकामा ,पटना, बेगूसराय 6 लेन सड़क पुल के साथ 44.60 किलोमीटर की लंबाई का बना बख्तियारपुर - मोकामा 4 लेन सड़क का भी एक साथ दोनों का सिमरिया से ही प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। सिमरिया सिक्स लेन पुल पर कुल लागत राशि 1871 करोड़ है।
वहीं बख्तियारपुर मोकामा 4 लेन सड़क पर लागत राशि 1899 करोड़ रूपए है। जो सिमरिया 6 लेन पुल गंगा नदी पर बनाई गई है। इसकी लंबाई गंगा नदी पर 1.865 किलोमीटर है। इस सड़क पुल के बनने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला औटा- सिमरिया- मोकामा से पटना की दूरी पहले लोग 3 से 4 घंटे में करते थे।
अब इसकी दूरी हम मात्र बेगूसराय से पटना डेढ़ से 2 घंटे में कर लेंगे । इस पुल के बनने से बेगूसराय समेत संपूर्ण क्षेत्र में विकास को एक नई गति मिलेगी। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में बिहार के लिए एक विशेष पैकेज में इस पुल के निर्माण के लिए घोषणा किए थे ।और वर्ष 2017 में इस 6 लेन सड़क पुल का आधारशिला मोकामा में आकर रखे थे। इस पुल के निर्माण होने में लगभग 8 वर्ष का समय लग गया है। 22 अगस्त को पीएम मोदी के हाथों ही इस सडक पुल का उद्घाटन होगा। इस 6 लेन पुल के निर्माण होने से पटना मोकामा बेगूसराय होते हुए खगड़िया तक 4 लेन सड़क की संपर्कता सुनिश्चित हो जाएगी।
=== पीएम मोदी के बेगूसराय में संभावित कार्यक्रम --
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करने के लिए संभावना है कि दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मे बेगूसराय सिमरिया पहुंचेगे। बेगूसराय के सिमरिया में पीएम का मात्र 15 मिनट का कार्य क्रम है। पीएम मोदी के साथ मे सेना के अन्य दो हेलीकॉप्टर सुरक्षा के मध्ये नजर के अलावे एक महामहिम राज्यपाल का भी हेलीकॉप्टर और एक मुख्यमंत्री का भी हेलीकॉप्टर उनके साथ में आने की संभावना बताई जा रही है।
पीएम मोदी के साथ मे जो लोग आ सकते हैं।
उनमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री व मुंगेर जिला के सांसद ललन सिंह भी सीएम के साथ आएंगे।
इसके अलावे केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार व जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी , बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जेडीयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रुदल राय, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, के कलावे एनडीए के कई अन्य नेतागण भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
=== पीएम मोदी का कार्यक्रम एक नजर में संभावित -- एनटीपीसी के ग्राउंड में पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां पर एनडीए के सैकडो कार्यकर्ता पीएम मोदी का हेलीपैड के पास भव्य स्वागत पास बुके व माला देकर करेंगे। फिर वहां से पीएम मोदी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच
पहले सिमरिया गंगा नदी के रिवर फ्रंट का भ्रमण करेगे उसके बाद सिमरिया 6 लेन पुल,व बख्तियार मोकामा 4 लेन सड़क का उद्घाटन करेगे। उसके बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से एनटीपीसी हेलीपैड पर पहुंचेगे, और हेलीकॉप्टर में सवार होकर पीएम दिल्ली के लिए निकल जाएंगे ।






