Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News हाजत से फरार हुआ आरोपी, बछवाड़ा पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

 हाजत से फरार हुआ आरोपी, बछवाड़ा पुलिस की बढ़ी मुश्किलें।

सच आज तक न्यूज संवाददाता राम आधार सहनी की रिपोर्ट

बेगूसराय : बछवाड़ा थाना पुलिस ने गाली-गलौज और मारपीट मामले (थाना कांड संख्या 162/13) में फरार वारंटी को रविवार की देर रात उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया था। लेकिन सोमवार की अहले सुबह बड़ा मामला सामने आया, जब उक्त आरोपी हाजत से शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान रुदौली पंचायत के रुदौली गांव निवासी स्वर्गीय गीता झा के पुत्र दीना झा के रूप में हुई है। आरोपी के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रुदौली गांव समेत आसपास के विभिन्न इलाकों में थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी लगातार छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन आठ घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इधर, फरार आरोपी की पत्नी विभा देवी ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि रात करीब दो बजे पुलिस उसके पति को पकड़कर ले गई थी। सुबह होते ही पुलिस फिर घर पहुंची और पूछताछ करने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी घरवालों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए धमकी दे रहे थे कि आरोपी को हवाले करो, नहीं तो पूरे परिवार को थाने ले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 बजकर 15 मिनट पर दीना झा हाजत से शौच जाने के बहाने बाहर निकला। इस दौरान बिना हथकड़ी लगाए गए आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा दे दिया और फरार हो गया। मामले को लेकर कई बार थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार से मोबाइल के सरकारी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी अभियान।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom