Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गुप्त सूचना पर चकिया थाना पुलिस ने गंगा प्रसाद बिंद टोली धारा के पास से एक मस्कट एक खोखा और 15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यापारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर चकिया थाना पुलिस ने गंगा प्रसाद बिंद टोली धारा के पास से एक मस्कट एक खोखा और 15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यापारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।

 बिहार सरकार द्वारा शराब गांजा चरश हफीम आदि नशे के सामानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी बेगूसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतर युवाओं द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त हो गए हैं। जबकि ऐसे नशे के व्यापारियों के रोकथाम के लिए प्रशासन दिन रात एक किए हुए हैं। व्यापारियों द्वारा हर तरकीब से व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं तो वही प्रशासन द्वारा भी उनके रोकथाम के लिए हमेशा तत पर दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि 24 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चकिया थाना पुलिस ने गंगा प्रसाद बिंद टोली ढाला पर घेराबंदीकर एक व्यक्ति को 15लीटर देसी शराब, 1 मास्केट, एवं एक खोखा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि उक्त अपराधी पुलिस की गाड़ी देखते ही पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का भरपूर  प्रयास किया। लेकिन पहले से सतर्कपुलिस के जवानों ने उसे खदेरकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गंगा प्रसाद बिंद टोली निवासी योगी महतो का लगभग 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार महतो के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 लीटर देसी शराब, एक मस्केट एवं दो खोखा बरामद किया गया। चकिया थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-54/25धारा-25/-1-वी/ए/26/27 आर्म्स एक्ट एवं-30ए बिहार मध्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर आगे की कार्यवाही में लुट गई है। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर पूर्व में गढहारा थाना कांड संख्या-197/21 धारा-30ए बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom