Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News तेघरा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन एक होटल परिसर में किया गया।

तेघरा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन एक होटल परिसर में किया गया।

हजारों कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता तेघरा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जर्मन सिंह ने की।

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान अंगवस्त्रम से किया गया।

आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई शाहित अन्य विभूतियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया।

बरौनी/बेगूसराय//सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट 

भारतीय जनता पार्टी  तेघड़ा  विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन एक होटल परिसर में किया गया। जिसका आयोजन अवकाश प्राप्त डीएसपी सुनील कुंवर के नेतृत्व में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की सारे भेदभाव को भुलाकर आने वाले विधानसभा में  तेघरा विधानसभा के सीट पर भारतीय जनता पार्टी का अधिकार बनता है, लेकिन प्रदेश और केंद्र नेतृत्व के द्वारा राज्य के राजग   गठबंधन के जिस दल के भी उम्मीदवार आएंगे। उनके लिए पंच निष्ठा का ख्याल करते हुए हम भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए एक जुट  होकर उन्हें जिताने का कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पंच निष्ठा, कमलफुल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के लिए समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ , संगठन कर्ता एवं तेघड़ा  मंडल के  पूर्व महामंत्री, महंत रामजीवन दास, बरौनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम शंकर मालाकार, महिला मोर्चा के पूनम कुमारी, हरदेव राय, पूर्व जिला महामंत्री आशुतोष पोद्दार   हीरा, परदेस ओबीसी मोर्चा के महामंत्री मुकेश पटेल, प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राम कल्याण सिंह, राजीव कुमार, पूर्व जिला पार्षद शंभू सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री राजीव चौधरी, प्रमोद सिंह, मुकेश कुमार बबलू, सरोज कुमार, विवेक गौतम, सुनील सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।  मंच संचालन युवा नेता बृजेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन हेमंत कुमार राय ने की। इस अवसर पर संयोजक अवकाश प्राप्त डीएसपी सुनील कुंवर ने कहा कि यह संगठन के समर्पित देश सेवा और समाज सेवा के नाम पर चलाया जाता है। जिसे हर एक कार्यकर्ता सेवा भाव से पंच निष्ठा एवं कमल फूल के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को सिर्फ सम्मान मिलना चाहिए। नेता की गणेश परिक्रमा नहीं। इस संगठन के जो भी पदेन कार्यकर्ता है उन्हें अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं अपने दायित्व का पालन करना चाहिए, नेताओं का गणेश परिक्रमा नहीं। उन्होंने कहा कि हमने सेवा भाव से कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए क्षेत्र में समर्पित रहता हूं। किसी लोभ माया में नहीं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom