सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं के द्वारा प्रस्तुत की जा रही है अपने हुनरों का जलवा ।
स्काउट गाइड गढहारा के प्रांगण में हो रहे सात दिवसीय बेस्ट लीडर का प्रशिक्षण सिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवकों का जलवा देखते ही बन रहा है।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की खास रिपोर्ट ।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गरहारा के प्रांगण में राज्य मुख्यालय हाजीपुर के द्वारा सात दिवसीय वयस्क लीडर का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय मुख्यालय के द्वारा देश से चुनिदा लीडरों को भेज कर ट्रेनिंग करवाया जा रहा है। बताते चले कि कोर्स में बच्चों को सिलेबस के अनुसार कैम्प क्राफ्ट,पायनियरिंग, प्राथमिक सहायता,आपदा प्रबंधन, टोली,विधि,फ़्लैग विधि,कम्पास विधि,किंमस गेम के अलावे अपना क्षमता वृद्धि के साथ साथ देश एवं समाज के प्रति कर्तब्यों का निराकरण कैसे करना है, से संबंधित जानकारी इस प्रशिक्षण शिविर में दिया जा रहा है। मौके पर प्रशिक्षण देने वालो में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष तिवारी,राज्य संघटन आयुक्त नीरज चंद्र मिश्र,सहायक राज्य आयुक्त लक्षी कुमार सिंह,लीडर ऑफ कोर्स रोवर हरजिंदर सिंह,लीडरऑफ कोर्स कब राजकुमार ठाकुर,लीडर ऑफ कोर्स रमेश रजक,हरियाणा जिला से महावीर प्रसाद,विजेंद्रदकुमार ,जीवानन्द मिश्र,प्रज्ज्वल भट्टाचार्य, स्वस्ति भट्टाचार्य, विपिन पांडे,शशिकांत,महेश दास, संतु कुमार विकाश कुमार आशुतोषशर्मा,संजय ,प्रांजल,संजय,उदय ,के अलावे दर्जनों सदस्य मौके पर उपस्थित है।




