बिहार के मुख्यमंत्री के नाम रही त्राहिमाम संदेश भेजकर लगाई गुहार।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में जबरन कार्यपालक सहायक से प्रखंड समन्वयक के मेकर आईडी कार्ड कराया जाता है।
जिले के लाभार्थियों के भुगतान में भी प्रति लाभुक₹100रु की मांग विश्वजीत कुमार सिंह के द्वारा किया जाता है।
ग्रामीण विकास के विशेष दूत द्वारा अवैध वसूली की जाती है।
अवैध राशि लेते हुए वायरल वीडियो हो, या तत्कालीन प्रखंड समन्वयक बखरी का वायरल ऑडियो या भगवानपुर प्रखंड में जेम्स से सामान की खरीदारी हो, सभी मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
**पहले पैसा तब फिर काम, वह भी श्री सिंह के इच्छा अनुसार।**
**बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बिहार पटना के कार्यालय द्वारा सी0एफ0एम0एस0 2.0 में प्रखंड स्तर पर मेकर प्रखंड समन्वयक है ,तथा एप्रूवर प्रखंड विकास पदाधिकारी है। प्रखंड समन्वयक के मेकर आई0 डी0 से लाभुकों का पेई आई0 डी0 क्रिएट किया जाना है ,तथा भुगतान किया जाना है। परन्तु विश्वजीत कुमार सिंह, जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बेगूसराय सभी निचले व छोटे जाति के कार्यपालक सहायक से जबरन प्रखंड समन्वयक के मेकर आई0 डी0 कार्य कराया जाता है। जबकि राज्य कार्यालय एवं जिला कार्यालय से यह दायित्व प्रखंड समन्वयक को दिया गया है। इतना ही नहीं, जिला कार्यालय से एक पत्र के अनुसार (जो संलग्न है) प्रखंड समन्वयक को प्रत्येक महिने 15 दिन क्षेत्र भ्रमण करना है ,तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के विभिन्न आयामों पर कार्य कराना है। परन्तु जिले के सभी प्रखंड समन्वयक के द्वारा ऑफिस कार्यालय में ही पूरे दिन बैठे रहते है। प्रखंड समन्वयक प्रखंड कार्यालय में बैठे रहे, इसके लिए विश्वजीत कुमार सिंह, के द्वारा सभी प्रखंड समन्वयक से कुछ राशि प्रतिमाह लिया जाता है। इस बात की सत्यता इसी से पता चलता है कि, पिछले छह माह का प्रखंड समन्वयक के द्वारा ग्राम पंचायत का विवरणी मांगा जाय। किसी प्रखंड समन्वयक का भ्रमण विवरणी जिला कार्यालय में नहीं होगी ? सब कुछ सुस्पष्ट हो जायेगा। जिस कार्यापालक सहायक के द्वारा पेई क्रिएट प्रखंड समन्वयक कराने को कहा जाता है। तो विश्वजीत कमार सिंह के द्वारा उसे हटाने की धमकी दी जाती है। एवं अनेकों प्रकार से मानसिक उतपीड़न किया जाता है। इसी प्रकार गंगा ग्राम कार्यक्रम का आई0 डी0 प्रखंड समन्यक का है। परन्तु ये भी काम कार्यपालक सहायक के द्वारा काराया जाता है। इतना ही नहीं लाभार्थियों के भुगतान में भी प्रतिलाभुक 100 रूपये की मांग विश्वजीत कमार सिंह द्वारा किया जाता है । ये सभी अवैध राशि इनके द्वारा नगद ही ग्रामीण विकास के प्रांगण, गांधी मैदान या अपने विशेष दूत के द्वारा लिया जाता है। वीरपुर के प्रखंड समन्वयक के द्वारा अवैध राशि लेते हुए वायरल विडियों हो या, तत्कालीन प्रखंड समन्वयक बखरी का वायरल ऑडियो, या भगवानपुर प्रखंड में जेम से सामान की खरीददारी हो। सभी मामले को दबाने के लिए पैसे लिए गए है।
अतः श्रीमान से निदेवन है कि उपरोक्त वर्णित तथ्यों पर सघन जांच करा कर विश्वजीत कुमार सिंह पर कठोर से कठोर कारवाई करने की कृपा की जाय।
विश्वासभाजन
संजय कुमार
ग्राम-वीरपुर
जिल-बेगूसराय
बिहार।
प्रतिलिपि- सभी ईमेल आई0 डी0 वाले पदाधिकारी/अध्यक्षों/सचिवों को कारवाई हेतु प्रेषित।




