Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News डीएवी क्लस्टर मीट लेवल-4 का हुआ आगाज

 डीएवी क्लस्टर मीट लेवल-4 का हुआ आगाज


बीहट. बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार

डीएवी बरौनी परिसर में शनिवार को दो दिवसीय क्लस्टर मीट लेवल-4 का शुभारंभ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच मुख्य अतिथि हर्ल परियोजना प्रमुख संजय गुप्ता के साथ बरौनी डेयरी के महा प्रबंधक रविंद्र प्रसाद, बरौनी डेयरी के प्रबंधक विशाल कुमार, बरौनी डीएवी प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उ‌द्घाटन किया. इस मौके पर एचएफसीएल बरौनी के एक्टिंग जीएम कौशलेंद्र कुमार, बरौनी फर्टिलाइजर टाउनशिप एसबीआई के चीफ मैनेजर मुकुन्द कुमार सिंह, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी, बरौनी थानाध्यक्ष रंजन  कुमार ठाकुर, डीएवी लखीसराय प्राचार्य निरंजन कुमार, जमुई के मृणाल कांत, मोकामा की प्राचार्या सुधा झा, बखरी के प्रशांत कुमार, मथुरापुर के आदित्य सरस्वती मौजूद थे. इस अवसर पर हर्ल प्रमुख संजय गुप्ता ने कहा कि डीएवी ही ऐसा संस्थान है जो की अनवरत रूप से विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर लेवल, जोनल लेवल एवं नेशनल लेवल तक तक बच्चों को खेल खेलने का अवसर प्राप्त करता है. यही खिलाड़ी


डीएवी क्लस्टर मीट का शुभारंभ करते अतिथि.

भविष्य में कोई नीरज चोपड़ा के जैसा बनकर उभरता है. वही डीएवी जोन-डी के क्षेत्रीय निदेशक कहा कि खेल सिर्फ़ खेल नहीं हैं. ये हमें टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं. चाहे हम जीतें या हारें, हम हमेशा कुछ न कुछ मूल्यवान सीखते हैं. वहीं डीएवी पब्लिक के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खेल द्वारा शिक्षा पद्धति का उद्देश्य शिक्षा को खेल के माध्यम से प्रदान करना है. इस पद्धति में

बच्चे खेल-खेल में विभिन्न अवधारणाओं, कौशलों और ज्ञान को सीखते हैं. यह एक सक्रिय और आकर्षक शिक्षण पद्धति है जो बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करती है. इस अवसर पर शिक्षक सुप्रिया कुमारी, नरेंद्र

कुमार, प्रशांत कुमार, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार, अभिषेक कुमार, अंबुज कुमार, प्रीति कुमारी एवं बबीता कुमारी उपस्थित थे. बताते चलें कि इस आयोजन में डीएवी जोन सी, डी एवं आई के लगभग 13 डीएवी विद्यालय के लगभग 450 प्रतिभागी दो खेल हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल में बालिका एवं बालक के अलग-अलग आयु वर्ग के अंडर-14 अंडर-17 एवं अंडर-19 के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कहलगांव, लखीसराय, मथुरापुर भागलपुर, जमुई, मुंगेर, मोकामा, जमालपुर, पूर्णिया, महेशखूंट, खगड़िया, इटवा नगर, डीएवी पब्लिक स्कूल रिफाइनरी टाउनशिप और डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी के खिलाड़ी भाग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom