6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला को लेकर फुलवरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।
बरौनी /बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
फुलवरिया थाना परिसर में श्री कृष्णा जन्मोत्सव मेला को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक की गई ।जिला कप्तान के आदेशानुसार तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में 17 .8. 25 से लेकर 22.8.25 तक के मेला में शांति व्यवस्था के लिए बैठक की गई ।कृष्ण कुमार के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर से बेहतर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जाएगी ।मेला में डायल 112 की गाड़ी चौक चौराहे पर तैनात रहेगा बैठक में वाटिका चौक पर लगने वाहनो से सड़क जाम हो जाता है ।जिसे मेला से दूर किया जाएगा। नव पदस्थापित फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय साहनी को आदेश दिया गया कि, किसी भी चौराहे पर वाहनों को लेकर सड़क जाम नहीं हो,। बैठक में वार्ड पार्षद मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी मौके पर उपस्थित थे।S.I. विनीत कुमार,S.I. शोभा कुमारी,S.I. गौतम कुमार कांग्रेस नेता ,संजय सिंह, पूर्व उप मुखिया ,अरविंद चौधरी, पंकज सिंह, कन्हैया राय, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री ,रोशन मिश्रा आदि उपस्थित थे।



