सिमरिया पंचायत दो रूपनगर घाट में स्नान करने के क्रम में एक 20 वर्षीय यूबक की डूब जाने से हुई मौत।
सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन लगभग डेढ़ घंटे देर से गोताखोर के साथ पहुंचे। गोताखोर के प्रयास से युवक की लाश बरामद की गई
बरौनी/बेगूसराय/सच तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत दो रूपनगर घाट में स्नान के क्रम में एक 20 वर्षीय युवक का पांव फिसल जाने के कारण डूब गया। जिसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।, घाट पर सैकड़ो ग्रामीण जमा हो गए। बताया जाता है कि जब सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली तो वह गोताखोर के साथ ही लगभग डेढ़ घंटा विलंब से घाट पर पहुंची। गोताखोर के प्रयास से डूबे हुए युवक का शव बरामद हुआ। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार गंगा में आई भीषण बाढ़ में अनियमित्ता के कारण उक्त युवक की जान गई। मृतक की पहचान भूखन पासवान का 20 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई।
बताया जाता है कि गरीब परिवार का वह लड़का जिसके कमाई पर ही परिवार चलता था लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। ग्रामीणों ने बताया की प्रशासन की लेट लतिफी के कारण गरीब युवक की जान चली गई।


