बेगूसराय में 22 अगस्त को 6-लेन गंगा पुल का होगा लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का मोहल्ता निरीक्षण।
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय : आगामी 22 अगस्त 2025 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का सोमवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। जिला प्रशासन की ओर से उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने इस समारोह की सभी तैयारियों और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार , मंत्री संजय सरावगी, विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी के विधायक राज कुमार सिंह, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सिमरिया 6-लेन गंगा पुल को बिहार की आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। यह न केवल बेगूसराय और आस-पास के जिलों को राजधानी पटना से जोड़ने में सहायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास को भी नई दिशा देगा। इस पुल के उद्घाटन से सम्पन्न क्षेत्र की गति को बल मिलेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पटना तहत उपल पश्चिन चला।






