गुप्त सूचना पर बछवारा मुरली टोल, टोल प्लाजा के पास एक प्लास्टिक झोले के साथ संदिग्धा अवस्था में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
अनुसंधान के क्रम में झोले से 170 जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान साहेबपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड संख्या नौ निवासी नथुनी प्रसाद यादव का पुत्र सतीश प्रसाद यादव के रूप में की गई।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
बड़ीय पुलिस अधिकारियों के आदेशानुसार गुप्त सूचना पर बछवारा थाना पुलिस ने मुरली टोल, टोल प्लाजा के पास संदिग्धा अवस्था में एक प्लास्टिक झूले के साथ घूमते हुए खदेर कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जांचों उपरांत पुलिस ने उक्त झूले से 170 पीस कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया। उक्त हथियार तस्कर की पहचान साहेबपुर कमल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड संख्या नव निवासी नथुनी प्रसाद यादव के पुत्र सतीश कुमार यादव के रूप में की गई। जो किसी स्थानीय हथियार तस्कर के पास उक्त कारतूस को सप्लाई करने वाला था। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से संघन पूछताछ कर रही है कि वह व्यक्ति कौन और कहां का है जिसको वह उक्त कारतूस पहुंचाने आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही उक्त हथियार गोली का थौक सप्लायर का पता लगाकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करेगी?






