Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय जिला स्तरीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह विशाल भंडारा का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता डॉo सुधीर पासवान ने किया l

 दिनांक 24 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघरा प्रखंड के बरौनी नगर परिषद के जगदम्बा स्थान निवासी अवकाश प्राप्त बैंक केशियर सह कबीर पंथी संत चन्द्रदेव पासवान जी की धर्म पत्नी साध्वी सुशीला दासीन का श्राद्ध कबीर पंथी विधि विधान से फुहिया - सिमरिया धाम कबीर मठ के मठाधीश सह विश्व कबीर धर्म सेवा संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष  आचार्य महंथ धर्मदास स्सहेब के नेतृत्व में संपन्न हुआ तत्पश्चात बेगूसराय जिला स्तरीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह विशाल भंडारा का आयोजन किया गया l


जिसकी अध्यक्षता डॉo सुधीर पासवान ने किया l मुख्य अतिथि संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक डॉo राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा की जिस घर में पति पत्नी, पिता पुत्र, सास पतोहू, ननद भौजाई, गोतनी गौतनी आदि में मेल होता है, उस घर में सदा लक्मी, सरस्वती और पार्वती का वास रहता है l

मुख्य वक्तागन समस्तीपुर की साध्वी हीरा दासीन, पटना की  साध्वी रामरती दासीन, दरभंगा की साध्वी रेणु भारती, अतिविशिष्ट अतिथि महंथ सुरेश दास, विशिष्ट अतिथि गण डॉo पूनम आज़ाद,  महंथ पंकज दास आदि संतो महंथो ने अपने प्रवचन और भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया l स्वo चन्द्रदेव पासवान जी के चारो सुपुत्रों रुपेश, अमर, गौतम, विजय,तीनों सुपुत्री, तीनो दामाद सहित परिवार के सभी सदस्यो ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ा कार सम्मानित किया तथा आये हुए सभी संतो को ससम्मान भंडारा करवाकर विदा किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom