Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News राष्ट्र की सेवा करना एक सेवक के रूप में सबसे बड़ी उपलब्धि: उत्तरप्रदेश अपर मुख्य सचिव मंझौल के लाल IAS आलोक कुमार जिले वासियो में खुशियों की लहर।

 राष्ट्र की सेवा करना एक सेवक के रूप में सबसे बड़ी उपलब्धि: उत्तरप्रदेश अपर मुख्य सचिव मंझौल के लाल IAS आलोक कुमार जिले वासियो में खुशियों की लहर।


बरौनी/ बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत राम जीवन दास


जिले के मंझौल क्षेत्र के बुद्धि जीवीयो, समाजसेवियों एवं ग्राम वासियों के लिए बड़े ही हर्ष की बात हुई की मंझौल के लाल आलोक कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। जिसको लेकर जिले वासियो में खुशियां छा गई है  जिससे पूरे जिले ही नहीं   मंझौल गाँव में भी हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि आज मुझे अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति मिली है ,और इस अवसर पर मैं अपने सभी सहयोगियों, मित्रों, परिवारजनों, जिलेवासियों एवं ग्रामवासियों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ। लगभग 32 वर्ष पूर्व मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS की परीक्षा पास की थी, और तब से यह सफर निरंतर जारी रहा। इस यात्रा में मैं अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हर कदम पर मुझे अपने अधीनस्थों और वरिष्ठों का सहयोग मिला। यह पद केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह मेरे लिए एक नए अवसर है ,जिसमें मैं शासन- प्रशासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और उत्तरप्रदेश के विकास में योगदान देने का प्रयास करूँगा ।एवं अपने बिहार व बेगूसराय जिले का नाम रोशन करने के लिए शत-प्रतिशत अनुशासन पूर्वक कार्य करूँगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार के पिता त्रिविक्रम प्रसाद सिंह एवं माँता जी ने कहा कि आज मुझे भी अपने पुत्र की  पदोन्नति के बारे में शुभ समाचार प्राप्त हुआ। जिसको जानकर अति प्रसन्नता  मिली है। यह मेरे जीवन व परिवार के सभी सदस्य के लिए आज का दिन सुनहरा समय है। मैं इस दिन को अपने समाज, परिवार एवं बिहार वासियों, जिले वो ग्राम वासियों के लिए समर्पित करता हूँ। आलोक एक-न-एक दिन अपने राज्य एवं अपने देश का नाम  रोशन करते हुए बुलंदी के साथ आगे बढ़े, मेरी प्रबल  इच्छा यही है। मैं आलोक के सभी शुभचिंतकों को भी  ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ देता हूँ व स्वयं आशीर्वाद देते हुए आलोक और आगे बढ़े ,यही  ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। इस अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि हम सभी वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए आलोक भैया का मार्गदर्शन व उनसे काफी कुछ सीखने को इच्छा रखता हूं । आज हम सभी युवा पीढ़ी आलोक भैया को प्रमुख सचिव बनाए जाने पर काफी आनंदित हैं। हम सबों के बीच खुशी का माहौल है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, स्नातक एमएलसी सर्वेश कुमार, विधायक कुंदन सिंह, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार, एसडीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी नवीन कुमार, थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, इंस्पेक्टर निगम वर्मा, रामशंकर प्रसाद सिंह, विजयशंकर, मंजू शंकर,  अमित कुमार सिंह गप्पू, देवाशीष सिंह, अमितराज, खड़ग नारायण सिंह, सरपंच सुरुचि देवी, मुखिया प्रतिनिधि विपिन, अजय कुमार चुलबुल, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, डॉ राहुल, संजीत कुमार, अमृतगोपाल भारती, शालिग्राम सिंह, अनमोल शरण, रामसुमिरन सिंह आदि  लोगों ने बधाइयाँ दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom