आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी है।
भारतीय जनता पार्टी के तेघरा विधानसभा बछवारा विधानसभा का सम्मिलित विधानसभा स्तरीय बैठक तेयाय के रामविलास सिंह कॉलेज में संपन्न हुई।
बैठक में गुजरात के दो पर्यवेक्षक मनोरमा जी एवं सिद्दीकी ज्योति सहित जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, रजनीश कुमार, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राकेश पांडे, पूर्व विधायक ललन कुंवर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राम सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे,।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत रामजीवन दास
भारतीय जनता पार्टी के तेघरा विधानसभा एवं बछवारा विधानसभा की सम्मिलित विधानसभा सभा स्तरीय बैठक रामविलास सिंह कॉलेज तेयार मे संपन्न हुई। बैठक राष्ट्रगान से प्रारंभ होकर कार्यकर्ताओं के बीच आगे की विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाने लगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गुनगुनाने लगे की, पंचं निष्ठा की इच्छा शक्ति से, संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमें देश का, वो काम सब मिलकर किए चलो ॥ युग के साथ मिल कर सभी, कदम बढ़ाना सीख लो। एकता के स्वर में गीत, गुनगुनाना सीख लो। भूलकर भी मन में, जाति-पंथ की न बात हो। भाषा, प्रांत के लिए, कभी न रक्तपात हो।पाप से भरा है घड़ा ,उसे फोड़कर बढ़े चलो ॥१॥ संगठन गढ़े चलो.............||
आ रही है आज, चारों ओर से यही पुकार हम करेंगे त्याग, मातृभूमि के लिए अपार॥ कष्ट जो मिलेंगे, मुस्कुराकर सब सहेंगे हम। देश के लिए सदा, जियेंगे और मरेंगे हम। देश का ही भाग्य, अपना भाग्य है, यह सोच लो ॥२॥ संगठन गढ़े। चलो.................॥ इस अवसर पर मंच पर उपस्थित सभी नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया संगठन के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर किए गए विकासात्मक कार्यों को हर मतदाताओं को दर्शावे एवं विकासात्मक कार्य के लिए राजा गठबंधन को फिर से जीता कर बिहार में बहुमत की सरकार बनावे। साथ ही साथ जो मतदाता मृत्यु को पर प्राप्त हो चुके हैं या अपने क्षेत्र से बाहर रहते हैं वैसे मतदाता की पहचान करें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, रजनीश कुमार, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व विधायक ललन कुंवर, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार, महामंत्री रामानंद सिंह, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेखा राम, राकेश पांडे, सुरेश जुगनू सुबोध कुमार,मुकेश पोद्दार, पीयूष आनंद, महेंद्र शर्मा, अजय सोनी, दो जर्मन सिंह, घनश्याम सिंह, अरविंद कुमार, नागेंद्र , सुधांशु एवं गोपाल सहित तेघड़ा विधानसभा एवं बछवारा विधानसभा के सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।



