बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया पोखर मोहल्ला के प्रसिद्ध इमाम हाफिज अब्दुल सुब्हान का निधन हो गया।
निधन की खबर सुनते ही उनके निवास पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।उनके निधन से अल्पसंख्यकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
जिले के बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया पोखर मोहल्ला के प्रसिद्ध इमाम हाफिज अब्दुल सुब्हान का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
इमाम साहब के निधन की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग उनके घर पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए उनके जनाजे को घर और मस्जिद के सामने के मैदान में रखा गया।
बरौनी जामा मस्जिद में नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। इस दौरान कई इस्लामिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। हर कोई उनके जनाजे को कंधा देने के लिए आगे आ रहे थे।
नमाज के बाद जनाजे को बरौनी कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां हजारों लोगों ने उन्हें नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया।



