प्रशासन के लाख कोशिशें के बाद अपराधी बेलगाम दिख रहे हैं।
अपराधियों ने 40 वर्षीय एक पुरुष की गोली मारकर कर दी हत्या।
घटना सोमवार के देर शाम 7-30 की बताई जाती है।
सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के प्रशासन घटना की जांच में जुट गई है।
बेगूसराय/संवाददाता बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सोमवार की शाम 7:30 बजे एक लगभग 40 वर्षीय पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी है।
यह घटना डंडारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोपुर गांव के नाव घाट के पास की बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर वार्ड नंबर- 3 निवासी स्व० रामविलास पासवान का 40 वर्षीय पुत्र हरे राम पासवान के रूप में पहचान हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रात्रि मे ही भेज दिया है, और घटना की जांच में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक व्यक्ति की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर आखिर क्यों किया है। इसका अभी तक कोई सही जानकारी, खबर लिखे जाने तक नहीं चल सकी है। लेकिन संबंधित थाना पुलिस और जिला प्रशासन घटना को लेकर सघन जांच में जुट गई है।


