शॉर्ट सर्किट से गढ़हरा में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ राख।
बीहट नगर परिषद वार्ड संख्या 14 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण घर में रखे टीवी समेत कीमती सामान कपड़े सभी जल गए।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दासबरौनी प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद बीहट क्षेत्र के गढ़हरा वार्ड संख्या 14 में मंगलवार को अचानक अर्जुन पासवान का पुत्र हीरा पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट सेआग लग जाने के कारण अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।लोगों ने बताया कि घर में बिजली से सॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गयी।इससे घर में रखे टीवी समेत कीमती सामान, कपड़े सभी जल कर राख हो गये।घटना की सूचना पाकर गढ़हारा थाना की 112 की टीम सूचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। लोगों ने बताया कि हीरा पासवान एक दैनिक मजदूर है।उसपर। तो आफत आ गयी r जिस कारण पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं घटना की खबर सुनकर मुख्य पार्षद बबिता देवी,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी आदि पहुंचकरज पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने की मांग सरकार से किया है।


