तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे खाद्य गोदाम के मजदूर।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ यदुनंदन कुमार।
बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम बरौनी के मोटिया मजदूरों का तीसरा दिन हड़ताल जारी रहा। ज्ञातव्य हो की ऑल फुट एंड एलाइड के बैनर तले 9जूलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे बरौनी गोदाम से खाद्यान्न का उठाव ठप हो गया है। मजदूरों के सरदार सह यूनियन अध्यक्ष जयजयराम पासवान ने बताया कि हम सभी मजदूरों का कई माह से भुगतान लंबित है। पीएफ की राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। जब तक हम सभी मजदूरों की मांगें पूरा नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर अजय कुमार महतो, उपेंद्र पासवान, राज कपूर पासवान, राजकुमार पासवान, अजय, रोहित, सोनेलाल आदि थे।


