भाकपा का 19 वाँ शाखा सम्मेलन संपन्न ।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन कुमार।
बरौनी प्रखंड सिमरिया 2 पंचायत के रूपनगर में गाजे बजे जूलूस के साथ पूरा गांव भ्रमण बाद दुर्गा स्थान के प्रांगण में आम सभा से हुई।अध्यक्षता सिमरिया 2 के पूर्व मुखिया कॉ रामानंद यादव ने किया। ईपटा के राजेश कुमार साह एवं लक्ष्मी प्रसाद यादव ने जनवादी क्रांतिकारी गीतों में माध्यम से लोगों के अंदर उत्साह जगाने का कार्य किया। मंच संचालन खेत मजदूर यूनियन प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान ने किया। स्वागत भाषण शाखा मंत्री सुरेंद्र दास ने किया । मुख्य अतिथि बखरी विधायक कॉ सूर्यकांत पासवान ने कहा कि इस जिला के अंदर गरीब मजदूर किसानों को हजारों जमीन पर लाल झंडा गाड़कर भूमिहीन दलितों पिछड़ों अति पिछड़ों को भाकपा बसाने का काम किया । इसके साथ बेगारी बंधुआ मजदूरी से आजाद कराने का काम किया । असली सामाजिक न्याय की लड़ाई कम्युनिस्ट पार्टी ही लड़ती आई है। 2 करोड़ लोग प्रति साल रोजगार देने का वादा किया लेकिन रोजगार तो नहीं ही मिला उल्टे सार्वजनिक प्रतिष्ठान कॉर्पोरेट घराने के यहां बेचने का काम कर रहे है। गरीब जनता को हिंदू मुस्लिम के बीच आपसी भाईचारा को तोड़ने का काम करती है। इस देश के अंदर संविधान को तोड़ने का काम करती है। इसने संविधान को कभी माना ही नहीं बल्कि इस देश के गृह मंत्री ने बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया है। भाकपा बिहार राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि भाकपा ने इस देश में सामंती जोर जुल्म अत्याचार के खिलाफ अपने सैकड़ों साथियों का शहादत दिया है । भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है अब ये गरीब लोगों को वोट के अधिकार से भी वंचित करने का काम कर रहा है। मतदाता गहन पुनरीक्षण के नाम पर करोड़ों दलित अल्पसंख्यकों पिछड़ों अति पिछड़ों को मतदाता सूची से नाम गायब करने की साजिश रच रही है । जो किसी भी कीमत पर इस देश के प्रगतिशील विचार धारा के लोग एवं इंडिया गठबंधन के लोग इसके तुगलकी फरमान को पूरा नहीं होने देंगे । एटक बेगुसराय में महा सचिव प्रहलाद सिंह ने सम्मेलन का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस देश में ट्रेड यूनियन एवं मजदूरों के हक अधिकार को 4 लेबर कोड में माध्यम से इनके संवैधानिक हकों को हटाने का काम कर रही है । आज भ्रष्टाचार शिष्टाचार का रूप धर लिया है। जिला प्रशासन का कार्यालय हो या प्रखंड अंचल का कार्यालय हो घूसखोरी चरम सीमा पर है इसके खिलाफ बहुत जल्द ही आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी । 9 जुलाई का मुक्कमल भारत बंद ने साफ संदेश दिया है तानाशाही सरकार को होश में आना होगा । अन्यथा इस निरंकुश शासन के खिलाफ जुझारू जनांदोलन होगी। सहायक अंचल मंत्री नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस इलाके की जनता सब दिन से भाकपा का मजबूत गढ़ रहा है । इसको और धारदार बना कर जनता के जनकल्याणकारी योजनाओं के बीच ईमानदारी पूर्वक पहुंचे। इसके लिए संघर्ष तेज करने पर बल दिया । इस अवसर पर पार्टी ने अपने 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले साथियों को विधायक सूर्यकांत पासवान द्वारा सम्मानित किया गया । गंगाधर पासवान,सुरेश पासवान विद्यासागर ठाकुर शंकर राय फेकन राय रामबली राय स्व कॉ फेकन पासवान की धर्म पत्नी सुधा देवी स्व कॉ राजेंद्र ठाकुर की पत्नी राम दुलारी देवी को सम्मानित किया गया ।अतिथियों ने कविवर रामवतार यादव शक्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रम देवता की पुस्तक विद्यासागर ठाकुर द्वारा प्रदान किया। प्रतिनिधि सत्र की अध्यक्षता दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडली रामानंद यादव एवं फेकन राय ने किया । प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन भाषण माननीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने किया। उन्होंने कहा देश के अंदर अधोषित इमरजेंसी लागू है । सच बोलने वालों को दबाया जा रहा है । इस परिस्थिति में इस एन डी ए सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन कमर कस कर मैदान में आ चुका है । बिहार से करोड़ों गरीब मतदाताओं को मतदाता सूची से नाम गायब करने की मनसा है। जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। शोक प्रस्ताव एवं राजनीतिक प्रतिवेदन शाखा मंत्री सुरेंद्र दास रखा गया । सांगठनिक प्रतिवेदन अशोक पासवान ने प्रस्तुत किया। 14 साथियों ने बहस में भाग लिया 11 सदस्यीय शाखा कार्यकारणी का गठन किया गया । सुरेंद्र दास रामाधार राय भूषण पासवान उमेश साह विद्यासागर ठाकुर अवधेश पासवान अनिल साह कमल किशोर प्रसाद संजय यादव राधेश्याम कुमार चंद्रदेव कुमार चमरू सर्वसम्मति से राधेश्याम कुमार को शाखा मंत्री एवं सहायक शाखा मंत्री अवधेश पासवान चुने गए । मौके पर राजेंद्र दास सोनेलाल साह विजय पासवान जनार्दन दास आदि उपस्थित थे।


