डॉक्टर्स डे के अवसर पर बचपन स्कूल के छात्रों ने किया लाइफ-लाइन हॉस्पिटल का भ्रमण।
बीहट । सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन
डॉक्टर्स डे के विशेष अवसर पर बचपन प्ले स्कूल बरौनी, के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करना और उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देना था।इस अवसर पर छात्रों ने डॉक्टरों से संवाद किया,अस्पताल के विभिन्न विभागों को देखा और कई रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए सुंदर कार्ड और फूल डॉक्टरों को भेंट किया।जिससे एक भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण बन सके।डॉ. हेमंत कुमार ने कुछ बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और डॉक्टर्स डे का उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।यह पल बच्चों के लिए अत्यंत यादगार और उत्साहवर्धक रहा। इस कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल की अकादमिक इंचार्ज सुकेशी चौधरी तथा कुछ शिक्षकगण भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर डॉक्टरों को सम्मानित किया और इस दिन को खास बनाने में सक्रिय योगदान दिया।बचपन परिवार की ओर से डॉक्टरों और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और यह संदेश दिया गया कि उनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लाइफ लाइन हॉस्पिटल की टीम ने बच्चों और शिक्षकों के इस सौजन्य भाव की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की आशा जताई। मौके पर विद्यालय के इंचार्ज सुकेशी कुमारी, शिक्षिका वसुंधरा, ज्योत्सना, अनामिका, सुष्मिता एवं महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल के प्रबंधक राजीव कमल सिन्हा एवं होस्पीटल के कर्मी उपस्थित थे।


