मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लेग मार्च।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन
मुहर्रम त्योहार को लेकर शनिवार को बारो में तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री डा रविन्द्र मोहन प्रसाद , फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह,ए एस आई अजीत कुमार, आनंद कुमार, गौतम कुमार एवं काफी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ में भाजपा नेता प्रमोद सिंह, पूर्व मुखिया ज़फ़र आलम, दुर्गा स्थान के खलीफा मो० अशरफ़, शादाब आदि भी थे। डी एस पी डा० रविन्द्र मोहन प्रसाद ने मुस्लिम समुदाय को मुहर्रम पर्व की बधाई दी और कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से एवं भाई चारा के साथ मुहर्रम पर्व को मनाए पूर्व में भी आप लोगों ने गंगा जमुनी तहजीब को पिछले दिनों पेश किया है। अफवाह फ़ैलाने वाले और असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की नज़र रहेगी। ।


