बखरी में लोजपा (रामविलास) की रणनीतिक बैठक, "नव संकल्प महासभा" की तैयारियों को मिली रफ्तार
बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता सनी कुमार सहनी की रिपोर्ट
बेगूसराय जिले के बखरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बखरी प्रखंड के बहुआरा पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रधान सचिव संजय पासवान ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था 19 जुलाई को मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित होने वाले "नव संकल्प महासभा" की तैयारियों को अंतिम रूप देना और कार्यकर्ताओं को रणनीतिक रूप से सक्रिय करना। बैठक में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश प्रधान सचिव संजय पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा —यह महासभा सिर्फ एक जनसभा नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक संकल्प का आरंभ है। लोजपा (रामविलास) अपने नेता चिराग पासवान जी के नेतृत्व में बिहार में परिवर्तन की भूमिका गढ़ने को तैयार है बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश ने यह संकेत दिया कि मुंगेर में पार्टी की ऐतिहासिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है।
इस दौरान संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार की रणनीति, और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में बखरीं औविधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नव संकल्प महासभा से जोड़ा जा सके।
पार्टी नेताओं का मानना है कि यह महासभा बिहार की राजनीति में एक नई दिशा देने वाला कार्यक्रम साबित होगा।


