Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News थोड़ी सी बारिश में तेघरा था ना क्षेत्र का पकठौल पंचायत का एक नंबर वार्ड जलमग्न हो गया। वार्ड के दर्जनों घरों में बारिश का पानी समाया। उप मुखिया लक्ष्मी देवी पति किशनदेव चौरसिया के प्रयास से घरों का पानी निकला गया। अपराधियों की आतंक से भयभीत जनता अब अपने घर में भी रहने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

थोड़ी सी बारिश में तेघरा था ना क्षेत्र का पकठौल पंचायत का एक नंबर वार्ड जलमग्न हो गया। 

वार्ड के दर्जनों घरों में बारिश का पानी समाया। उप मुखिया लक्ष्मी देवी पति किशनदेव चौरसिया के प्रयास से घरों का पानी निकला गया। 


अपराधियों की आतंक से भयभीत जनता अब अपने घर में भी रहने में  असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

तेघड़ा/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता राम आधार सहनी की रिपोर्ट।

 तेघरा प्रखंड का उत्तरी क्षेत्र का पकठौल पंचायत के एक नंबर वार्ड में वहां के निवासियों को छोटी सी बारिश में ही घरों में पानी समा जाने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जबकि मानसून का बारिश अभी और होना है। 


एक वार्ड के निवासी घर के बाहर तो बारिश की पानी जमा हो ही गई ।लेकिन वह पानी उनके घरों में भी समा गया। जिस कारण वहां के निवासियों को खाना बनाने,  वो बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण एक वार्ड के लोगों में कोहराम मच गया। 

बताया जाता है कि, जिसकी जानकारी मिलने पर पंचायत के उप मुखिया द्वारा पानी से निजात दिलाने के लिए मोटर पंप मंगाकर पिरित लोगों के घरों में जमे वारिस के पानी को निकलने में अथक प्रयास किया। घंटों परिश्रम के बाद दर्जनों घरों में जमा पानी को निकाला जा सका हैं। तब कहीं जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। लेकिन फिर भी घर से बाहर निकलने में घर के बाहर बारिश का पानी नदी सा दृश्य दिख रहा है। जिस पानी को कहां कैसे निकला जाए इस पर ग्रामीण लोगों के बीच चिंतन मंथन का कार्य चल रहा है। 

बताया जाता है कि उत्तरी क्षेत्र के लोग एक तो अपराध कर्मियों के भय से डरे सहमे रहने को मजबूर है । वही बारिश की पानी ने उनका चैन छीन लिया। बताया जाता है कि बीते दिनों चिल्लाई पंचायत के अंबा ग्राम निवासी अरुण मेहता का लगभग 23 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार उर्फ छोटू को घात लगाए अपराधियों ने गौरा चौर मे एक पीपल पेड़ के पास उक्त युवक के बाए कान के बगल कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी चर्चा यह भी है कि उक्त युवक को घात लगाए अपराधियों ने पहले बुरी तरह से मारपीट कर वस्त्र बिहीन कर दिया, फिर गोली मार दी।


और उसे एक तौलिया लपेटकर पैर के बगल के गड्ढे में फेंक दिया, इतना ही नहीं उसकी मोटरसाइकिल, सोने का चैन और मोबाइल लेकर भाग निकले। जिसमें पुलिस को उन अपराधियों का सुराग अभी तक नहीं मिलने की बात  बताई जाती है। जबकि स्थानीय लोगों में हो रही चर्चा को गर माने तो छोटू की हत्या तेघरा क्षेत्र के अपराधियों द्वारा पैसे को लेनदेन के लेकर की गई है। बताया जाता है। 

उस दिन से क्षेत्र में लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया है। ऊपर से इंद्र की मार से बारिश का पानी घरों में समाने लगा है। जिस कारण स्थानीय लोगों में कहर व्याप्त है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom