तेघरा प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सेनेटरी पैड मशीन का हुआ लोकार्पण।
छात्राओं के शिक्षित होने से समाज शिक्षित होता है, इसलिए विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति वढ़नी चाहिए:- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, तेघड़ा
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले संस्था #लक्ष्य ने उपलब्ध कराया सेनेटरी पैड मशीन
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले संस्था लक्ष्य एव कॉनकोर की मदद से प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सेनेटरी पैड मशीन लगाया जिसका लोकार्पण सह उद्घाटन तेघरा प्रखंड के प्राथमिक शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने किया। किन किन संस्थानों में लगा मशीन उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा । प्रोजेक्ट लाला कुंवर कन्या प्लस टू, शोकहरा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निपनिया, आर के सी प्लस टू विद्यालय, फुलवरिया
मध्य विद्यालय संस्कृत शोकहरा, बरौनी
कौन- कौन रहे उपस्थित -नेहा मेहता, उपमुख्य पार्षद नगर परिषद बरौनी धुर्व कुमार कोर कमेटी सदस्य, मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा जयशंकर झा सामाजिक कार्यकर्ता क्या कहा लक्ष्य ने।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता/ महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
संस्थाः पर्यावरण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित एक प्रेरणादायक पहल।
सन 2006 में डॉ. सुमंत शेखर जी द्वारा स्थापित लक्ष्य संस्था आज सामाजिक बदलाव का एक सशक्त प्रतीक बन चुकी है। मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले से आने वाले डॉ. सुमंत शेखर जी ने इस संस्था की नींव पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के उद्देश्य से रखी थी।
पर्यावरण की रक्षा में अग्रणी
लक्ष्य संस्था शुरू से ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर रही है। प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन को लेकर संस्था निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंका जाए और हमारा पर्यावरण स्वच्छ व सुंदर बना रहे।
हाल ही में कांवड़ मेले के अवसर पर हरिद्वार में संस्था ने जागेराम ग्रुप और भरपाई फाउंडेशन के साथ मिलकर घाटों पर प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव चलाई, जिससे गंगा मैया और घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित हो सके।बेटियों की शिक्षा के लिए समर्पित।
लक्ष्य संस्था बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। उनका मानना है कि बेटियों को शिक्षित कर हम समाज को सशक्त बना सकते हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम
संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्किल डिवेलपमेंट कार्यक्रम और सहयोग योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
स्वच्छता और स्वास्थ्य की दिशा में पहल।
आजकल लक्ष्य संस्था, कंकोर इंडिया के सहयोग से बेगूसराय जिले के महाविद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इनसिनरेटर मशीन लगवा रही है। इससे बालिकाओं को पैड आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे और उपयोग के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट भी किया जा सकेगा। यह कदम ना केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वच्छता और आत्मसम्मान का भी प्रतीक है
+ लक्ष्य संस्था का हर प्रयास एक बेहतर, सुरक्षित और शिक्षित समाज की ओर बढ़ाया गया कदम है। आप भी इस मुहिम से जुड़ें और बदलाव का हिस्सा बनें।





