Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 30 लीटर शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

 30 लीटर शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार। 


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।


 गढहारा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के लाख कोशिशें के बावजूद उनके थाना क्षेत्र में पूर्व से शराब के कारोबार में व्यस्त व्यापारियों द्वारा अपना व्यापार बंद करने का नाम नहीं दे रहे।

थाना अध्यक्ष के अनुसार गुप्त सूचना पर गंगा प्रसाद बिंद टोली निवासी एक बारी महतो का 20 वर्षीय लड़का रोहित कुमार को 30 लीटर शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 

बताया जाता है कि गढहारा थाना क्षेत्र में बरसों से हथियार माफिया एवं शराब माफिया का गढ माना जाता रहा है। जिसको लेकर माफियाओं में आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की भी घटना घट चुकी है। वही कई बूढ़े और नौजवान शराब कारोबारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। जिसमें कई चर्चित लोग भी बताए जाते हैं। आम बुद्धिजीवियों का मानना है की क्षेत्र में गलत काम करने वाले का मनोबल तब बढ़ता है जब उसे स्थानीय नेताओं का सहयोग प्राप्त होता है। जो उसके गिरफ्तारी पर पर भी करने पर पहुंच जाते हैं। और अपना नाम अखबारों में छुपाने के लिए अग्रसर हो जाते हैं। बताया जाता है कि बीते दिन रेल पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से रेलवे की जमीन को एंक्रोचमेंट करके दुकानदार चलाने वालों को बुलडोजर के सहारे हटा दिया गया। यह काम गलत था या सही। लेकिन उसे वक्त कोई स्थानीय नेता इस बात पर संज्ञान नहीं लिया, लेकिन कुछ नेताओं ने समाचार पत्रों में अपना नाम छुपा कर अपनी चिंता जाहिर की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom