जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष देव कुमार मोटरसाइकिल की ठोकर से बुरी तरह से घायल।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
सुबह के 7:00 के करीब नगर परिषद कार्यालय तेघरा के सामने एक लड़का मोटरसाइकिल से जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष देव कुमार को बुरी तरह से ठोकर मार दी। जिसके कारण देव कुमार का दाहिना हाथ बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता है कि उपाध्यक्ष महोदय अपने साइड से उत्तर दिशा से दक्षिण दिशा की ओर आ रहे थे और मोटरसाइकिल सवार दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ने के कारण
जदयू के उपाध्यक्ष को बुरी तरह से ठोकर मार दिया जिस कारण उनका दाहिना हाथ बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना देखते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां उनका इलाज कराया गया। घटना की खबर सुनती शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार, राजकिशोर मिश्र, पप्पू बाबा सहित अन्य दलों के उनके हमदर्द नेता भी उनका हाल-चाल की जानकारी लेने और उन्हें संतान देने के लिए उनसे मुलाकात की।



