छात्राओं को लगाए गए एचपीवी के टीका।
बीहट। सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन कुमार।
बरौनी प्रखंड के मध्य विद्यालय असुरारी में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बेगूसराय, डा. गोपाल कुमार मिश्रा एवं डीईओ बेगूसराय, मनोज कुमार के नेतृत्व में 9 से 14 वर्ष तक आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी, डा. मनोज कुमार, एसएमसी यूनिसेफ के राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार राय, बीएचएम संजय कुमार, बीएमसी सुधीर कुमार, लेखपाल लालमोहन, एएनएम हीना कुमारी, रंजू कुमारी, रूपम कुमारी, रानी कुमारी, डाटा इंट्री आपरेटर सोनू कुमार, आशा फेसिलिटेटर कुसुम कुमारी, आशा कार्यकर्ता हीरा कुमारी, रंजू कुमारी, किरण कुमारी, रेखा कुमारी, पिंकी कुमारी आदि उपस्थित थे। एचपीवी टीका मानव पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण से होने वाले कुछ कैंसर से बचाता है।



