जिला परिषद अध्यक्ष ने किया रंगमंच का शिलान्यास।
बीहट। सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन कुमार।
बरौनी प्रखंड के सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर गांव में बुधवार को रंगमंच का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के आग्रह पर रंगमंच बनाया जा रहा है। जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर रंगमंच बनवाने का आश्वासन दिया गया था जिसको लेकर उन्होंने मंच का शिलान्यास किया है। रंगमंच से गांव के युवाओं का संस्कार बढ़ता है और कला के क्षेत्र में भी आगे आने का अवसर मिलता है। रंगमंच का निर्माण 12 लाख 27 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य नीतीश कुमार, बखरी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने नारियल फोड़कर रंगमंच का शिलान्यास किया कार्यक्रम का संचालन अशोक पासवान ने किया। मौके पर सिमरिया- दो के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी, पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सिमरिया-दो के रामानुज राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र दास, विद्यासागर ठाकुर, राजीव कुमार, सुमन कुमार, श्रीदेव पासवान, कृष्ण कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।



