केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया चक्का जाम।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता रघुनंदन जी
केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को बेगूसराय में विभिन्न स्थानों पर बंद का असर दिखा गया। देवना एनएच 31 पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर सरकार की नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। मो मासूम खान अध्यक्ष( समय की पुकार) ने कहा कि यह बंद सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है जो मजदूर, किसान, युवा, दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक के अधिकारों का हनन कर रही हैं।जो सरकार के चार नए श्रम कानून मज़दूरों के अधिकारों का हनन करते हैं, सामूहिक सौदेबाजी को समाप्त करते हैं और काम के घंटे बढ़ाते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गंभीर सवाल उठाते हैं कि वर्तमान में बिहार के 20% से 30% मज़दूर और नौजवान अन्य राज्यों में कार्यरत हैं। इस प्रकार से संक्षिप्त नोटिस पर दस्तावेज तैयार करना संभव नहीं है। क्या बिहार को हिंदुस्तान का सबसे पिछड़ा राज्य बने रहने देना उचित है? साथ ही, बिहार कई आपदाओं और बाढ़ से ग्रस्त रहता है। क्या इस प्रकार की जल्दबाजी बिहार की जनता के साथ अन्याय नहीं है ? श्री तेजस्वी यादव ने आह्वान किया है जब तक चुनाव आयोग मतदाता सूची पुरनिरक्षण पर रोक नही लगाती है हम रॉड तो कोर्ट लड़ेंगे । चुनाव आयोग का यह फैसला उनकी नीतियों पर कई सवाल खड़ा करता है । मो हारून राशिद पूर्व सरपंच श्री चुन चुन राय ने भी अपना विचार रखा । मो नूर आलम मो मुर्शिद खान श्री अशोक शर्मा श्री रामनंदन यादव मो जब्बार मो जावेद खान मो लल्ला खान मो गुड्डू खान मो राजू खान एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।


