तेजस्वी यादव के आह्वान पर मतदाता जागरूकता अभियान में नीरज सहनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता सनी कुमार साहनी की रिपोर्ट
बेगूसराय: राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के युवा आइकॉन आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश भर में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के इशारे पर अति पिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं गरीब तबके के लोगों के अधिकार को वंचित करने की कथित साजिश के खिलाफ आरजेडी ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है।
इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के जनप्रिय युवा नेता एवं राष्ट्रीय जनता दल के कर्मठ सिपाही नीरज सहनी को तीन जिलों—लखीसराय, शेखपुरा और जमुई—में प्रशिक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज सहनी को यह दायित्व देकर पार्टी ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि जमीनी स्तर पर मजबूत और जनता के बीच सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज सहनी ने कहा, “मैं आदरणीय तेजस्वी यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। हम दलित, पिछड़ा, महादलित, अल्पसंख्यक और गरीब तबके के लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए हर बूथ तक जाकर जागरूकता फैलाएंगे और साजिशों को बेनकाब करेंगे।”
बताते चलें कि नीरज सहनी बेगूसराय जिले में राष्ट्रीय जनता दल का एक लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। आम लोगों के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाले नीरज सहनी संगठन को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।


