बेगूसराय जिलान्तर्गत सदर प्रखंड क़े धबोली पंचायत के कोठिया गाँव में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया l
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता रामाधार सहनी की रिपोर्ट
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मानवाधिकार संगठन क़े राष्ट्रीय संरक्षक डॉo राजकुमार आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर सबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक गुरु क़े साथ ही अध्यात्मिक गुरु बनाना चाहिए l उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलेक्टर बनकर माता पिता को वृद्धआश्रम में पहुँचाकर मंदिर मंदिर भगवान को ढूंढता फिरता है l लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए अपने माता पिता में ही भगवान को ढूंढ लेता है l मुख्य अतिथि वाराणसी, उत्तर प्रदेश से आये हुए वरिष्ठ गुरु भ्राता मोहम्मद लियाक़त अली खान ने सम्बोधित करते हुए कहा की जिसे हिन्दू भगवान कहते हैं, मुसलमान उसे खुदा कहते हैं, अंग्रेज उसे गॉड कहते हैं, तीनों का अर्थ एक ही होता है l मुख्य वक्ता डॉo पूनम आज़ाद ने अपने भजन " गुरु दिहलन अमृत क़े जड़िया, की जड़िया क़े घोल के पिलायब गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया l विशिष्ट अतिथिगन भागलपुर से पूनम गुरु बहन, दलसिन्गसराय के डॉ o कैलाश महतो गुरु भाई सहित दर्जनों गुरु भाई बहनो ने अपने चर्चा भजन से अध्यात्मिक माहौल उतत्पन्न कर दिया l आयोजक गुरु भाई डॉ o रंजीत ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर, चादर ओढाकर सम्मानित किया l



