Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जहां कभी जो बिरादरी में मोहर्रम के समय में झड़प होने की बात बताई जाती रही, वहां अब एक ही बिरादरी के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। धन्य है बारो नगरी, जहां उत्पातियों ने अपने पूर्व मुखिया को भी नहीं व्कशा ‌।

 मोहर्रम अखाड़ा जुलूस में एक समूह ने किया अपने ही लोगों पर हमला, कई लोग हुउ घायल।



जहां कभी जो बिरादरी में मोहर्रम के समय में झड़प होने की बात बताई जाती रही, वहां अब एक ही बिरादरी के लोग एक दूसरे से भिड़ गए।



धन्य है बारो नगरी, जहां उत्पातियों ने अपने पूर्व मुखिया को भी नहीं व्कशा ‌।


बरौनी/बेगूसराय/ आर एम ग्लोबल न्यूज संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट/


फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बारो बाजार में मुहर्रम अखाड़ा जुलूस  प्रदर्शन के दौरान बारो बाजार चौक पर बैठे कई लोगों पर जानलेवा हमला हो गया।इस हमला में पूर्व मुखिया मो जफर आलम का भतीजा 20 वर्षीय मो रिजवी का सिर फट गया, एवं मुखिया भी चोटिल बताए जाते हैं।इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।लोगों ने कहा कि यह घटना  फुलवरिया थाना पुलिस के चौकस व्यवस्था के बीच पुलिस के सामने हुई ।जो काफी चिंता का विषय है।इस घटना में मो कैफी का पैर भी,टूट जाने की बात बताई जाती है। इतना ही नहीं कई लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हुए। लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए बताया कि बारो मस्जिद चौक के पास बारो परिक्षेत्र के सभी ग्यारह अखाड़े से आए लोगों का स्वागत हुआ। स्थानीय बुद्धिजीवियों द्वारा उन्हें एक- एक करके प्रदर्शन उपरांत विदा किया गया।  लेकिन इस दौरान  एक मोहल्ला का कुछ लोग हेलमेट पहनकर अखाड़ा में शामिल होकर उत्पात मचाने लगे। जो सोची समझी साजिश बताई जाती है ।इस घटना के बाद लोगों ने रविवार की रात में ही बारो बाजार चौक पर धरना प्रदर्शन किया।साथ ही इस घटना में शामिल अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की गई । बुद्धिजीवियों में चर्चा है कि इसी तरह किसी भी पर्व त्यौहार में कुछ उत्पात्ति चरित्र के लोगों द्वारा खेलकूद के अवसर पर भीड़ में समाकर उत्पाद मचाकर खुद तो फरार हो जाते हैं लेकिन पर्व बदनाम हो जाता है।तेघरा डीएसपी  डॉ रविन्द्र मोहन प्रसाद ने आश्वासन देकर लोगों को कहा कि  चिन्हित लोगों को वक्सा नहीं जाएगा । उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।  सोमवार को घटना से आक्रोशित लोगों ने बारो बाजार को सांकेतिक रूप से एक घण्टा के लिए बंद भी कराया। फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि सीसीटीवी 

फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी व्यक्ति बक्से नहीं जाएंगे। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom