कामरेड चंदेश्वरी प्रसाद सिंह के जयंती पर कबड्डी
प्रतियोगिता।
बीहट। संवाददाता यदुनंदन कुमार
ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन बरौनी अंचल के द्वारा ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के सम्मानित नेता कां चंदेश्वरी प्रसाद सिंह के जयंती पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक माननीय राजेंद्र राजन जी ने उद्घाटन करके शुरूआत किया साथ ही उन्होंने कहा कि कां चंदेश्वरी प्रसाद सिंह खिलाड़ियों के लिए ता उम्र संघर्ष करते रहे और बिहट स्टूडेंट क्लब में सैकड़ो खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिला जिसमें श्री सिंह का अहम योगदान था एक राजनीतिक संगठन से नेता रहने के बावजूद भी गांव के नौजवानों के प्रति उनकी आस्था अतुलनीय था आज जब वो नही है खिलाड़ियों में उत्साह कम होता जा रहा है नौकरियां मिल नहीं रही है खिलाड़ी खेल से दूरी बना रहे हैं तब कॉ श्री सिंह का कमी खलती है उनके जैसे खेल के प्रति प्रेम रखने वाले व्यक्ति का चले जाना बेगूसराय के साथ-साथ बिहट स्टूडेंट क्लब के लिए बहुत बडी छती है श्री सिंह के जन्मदिन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई भी दिए मौके पर विधान परिषद सदस्य सर्वेश सिंह कॉ प्रहलाद सिंह युवराज होटल के डायरेक्टर प्रमोद सिंह बिहट स्टूडेंट क्लब के सचिव नवल किशोर सिंह राजकुमार राजू अशोक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया मौके पर अंकिता कुमारी, कमल वत्स,पप्पू सिंह अर्जुन दास, प्रशांत प्रसन्ना
कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकिशोर, पवन कुमार aiyf बरौनी अंचल सचिव निशु वत्स समेत दर्जनों साथी उपस्थित थे।



