Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में मोहर्रम पर्व के अवसर पर बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में ताजिया जुलूस निकाली गई ।* *मैदाने-ए-कर्बला में अन्याय जुल्म एवं अहंकार के विरुद्ध सच्चाई के लिए लड़ते हुए हुसैन के साथ 72 सालों द्वारा अपनी जान की आहुति दी थीं।*

 *हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में मोहर्रम पर्व के अवसर पर बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में ताजिया जुलूस निकाली गई ।* 


 *मैदाने-ए-कर्बला में अन्याय जुल्म एवं अहंकार के विरुद्ध सच्चाई के लिए लड़ते हुए हुसैन के साथ 72 सालों द्वारा अपनी जान की आहुति दी थीं।* 


 बरौनी/बेगूसराय/आर एम गलोबल न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया, शोकहारा,बारो एवं गढहारा क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन करते हुए अल्पसंख्यक समाज ने भवय ताजिया के साथ विभिन्न प्रकार के झांकियां के साथ यात्रा निकाली। जो फुलवरिया गंज, शोकहारा, फुलवरिया के विभिन्न कमत्यों द्वारा उनके खलीफाओं के नेतृत्व में लाठी, भाला, बाना, फंड़शा के साथ ताजिया जुलूस ढाक बजाते हुए विभिन्न तरह के झांकियां के साथ हसन हुसैन की नारों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए फुलवरिया बाजार जाकर खेल में परिवरतित हो गया।

बताते चलें कि इस अवसर  पर क्षेत्र की विद्युत  व्यवस्था घंटा बाधित रही। 

कर्बला के मैदान में अन्य जुल्म अहंकार के विरुद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी दी थी। जिनके याद में क्षेत्र के अल्पसंख्यक समाज बच्चे बूढ़े जवान महिला जिनके माथे पर हरे रंग का पगड़ी एवं हाथों में हरे रंग का झंडा दिखाई दे रहे थे। हजरत इमाम के कुर्बानी को कयामत तक याद किया जाएगा। इससे प्रेरणा लेकर इंसानियत सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए भी सदैव तत्पर रहना चाहिए। ताकि उनके आदर्शों को मोहर्रम के अवसर पर सावर का वातावरण बना रहे। इस अवसर पर शोक हारा 14 नंबर वार्ड, रिन टोला शाहिद विभिन्न टोलो से हजरत इमाम के याद में बच्चे बूढ़े जवान अपने कर्तव्य को दिखाते हुए शामिल हुए। 

जबकि तेघरा प्रखंड के धन कॉल, कीरतौल, खालापुर, पकठौल साहित नूरपुर, हाजीपुर, पिपरा, ठाकुरीचक, गढहारा,बारो आदि जगहो में भी भव्य ताजिया जुलूस निकल गई। इस अवसर पर बरौनी क्षेत्र के कई मुख्य मार्ग वाहनों के यह अब रुद्ध रहे। 

जबकि पुलिस प्रशासन हर जगह तैनात दिखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom