Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News माननीय मुख्य पार्षद चोर हैं वार्ड संख्या 24 के पार्षद कुमार गौतम ने मुख्य पार्षद को चोर कहा

 माननीय मुख्य पार्षद चोर हैं वार्ड संख्या 24 के पार्षद कुमार गौतम ने मुख्य पार्षद को चोर कहा 


मामला आलू चटी से लेकर फुलवरिया तारा अड्डा तक पेपर ब्लॉक बिछाए जाने के संबंध में है । पार्षद द्वारा करोड़ो के घोटाले को उजागर किया गया है ।

इस प्रकार के बोर्ड से पूरा नगर चमक रहा है। इसमें दो स्टील पाइप और एक प्रिंट किया हुआ एफसीपी लगा हुआ है।

 इस योजना की जानकारी पूर्व में सूचना एक्टिविस्ट शोकहारा - 2  निवासी गिरीश प्रसाद गुप्ता ने सूचना मांग कर घोटाले का पर्दाफाश किया था ।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट।

इसकी बाज़ार क़ीमत बहुत ज़्यादा तो पाँच हज़ार होगा लगभग । लेकिन इसको बरौनी नगर परिषद् ने लगभग 25000 से ज़्यादा के रेट पर लगवाया है और एक एक वार्ड में 25 के आस पास ये बोर्ड लगाया गया है। मैंने बोर्ड बैठक में भी इसका विरोध किया था कि पहले लाइट और शौचालय उसके बाद ये बोर्ड लगाया जाए पर चोर को चोरी करना था और जनता ने चोर को ही राजा बना दिया है। तो ये बोर्ड से पास हुआ पर मैंने अपने 24 नम्बर वार्ड में लगने नहीं दिया । अब आप जोड़िए की अगर 30 वार्ड में 20 बोर्ड के हिसाब से भी ये लगा तो टोटल 600 बोर्ड लगा और इसमें लगभग अगर 15 हज़ार की भी चोरी हुई तो नगर का 9000000 नब्बे लाख की चोरी इस बिना मतलब के बोर्ड से हुई। जिसमे अपने नगर का 1.5 करोड़ रुपइया बर्बाद हुआ। सिर्फ़ मुख्य पार्षद संजीव कुमार, उप मुख्य पार्षद नेहा मेहता और पार्षदों ने अपने नाम लिखाने के चक्कर में इतना बड़ा घोटाला कर दिया या घोटाले के चक्कर में नाम लिखवा दिया। अब आज से आप लोग चाय दुकान पे बैठ कर हिसाब जोड़ते रहिए । हिंदू मुस्लिम बाभन शूद्र करते रहिए । मैं फिर से सीना ठोक के बहुत ही ईमानदारी से कहता हूँ की हमारे माननीय मुख्य पार्षद चोर हैं। उप मुख्य पार्षद चोरी की कोशिश में लगे हैं और पार्षद सब चोरी किया हुआ धन आने के इंतज़ार में हैं जो आज तक आया भी नहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom