मोटरसाइकिल एवं सिटी राज्य की आमने-सामने के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई।
घटना फुलवरिया गाछी टोला के सामने एन एच 28 की बताई जाती है।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास जी
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन गाछी टोला निवासी एक युवक का मोटरसाइकिल एन एच 28 पर सिटी राइज(मिनी बस) के चपेट में आने से अपनी जान गवा बैठा । घटना की सूचना पाते ही फुलवरिया थाना की पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने नब्ज देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक नगर परिषद वार्ड संख्या 3 गाछी टोला निवासी विनोद महतो का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में पहचान की गई। युवक प्रदेश में रहता था, अपने घर आया और घर से मोटरसाइकिल से गाछी टोला के सामने एन एच28 पर जयूं ही चढ़ा, उसी क्रम में तेघरा की ओर से जीरो माइल की ओर जा रही सिटी राइज (मिनी बस) के चपेट में आ गया,। टक्कर इतना जबरदस्त था की ठोकर लगते ही मोटरसाइकिल सवार ऊपर की ओर उछलकर बस के अगले शीशे पर गिरा। बस चालक अपना वाहन छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। घटना की सूचना पाते ही फुलवरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बुरी तरह से घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने नव्ज देखते ही घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। फिर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर हॉस्पिटल भेज दिया।
इस प्रसंग में स्थानीय निवासी संजीव कुमार ,मनोहर कुमार लल्लू कुमार आदि ग्रामीणों ने ने बताया कि मृतक शादीशुदा था, उसे एक छोटी पुत्री भी है, वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के अनुसार पुलिस घटना की जांच कर रही है, और दोनों बाहन को जप्त कर लिया गया है। घटना में सिटी राइज का भी छती बताई जाती है। घटना शुक्रवार के देर शाम की बताई गई।
बताया जाता है कि चाहे दोशी कोई भी हो। यह तो संघन अनुसंधान का विषय है। लेकिन एन एच 28 गौरा पेट्रोल पंप से लेकर जीरोमाइल तक बाहन कहर में कितने लोग अपनी जान गमा चुके हैं, कितने लोग अपाहिज बनकर घर में ईश्वर का जाप कर रहे हैं। कितने मांओं की गोद खाली हो गई, कितने सुहागन विधवा हो गई, कितने बहनों ने अपना भाइ खो दिया। लेकिन इस पर कोई भी स्थानीय जनप्रतिनिधि, अनुमंडलीय पदाधिकारी या किसी दल के नेता, जिला के संबंधित अधिकारियों का ध्यान अभी तक हो रही घटना को लेकर किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। आम जनों का कहना है की हाल रहा तो आगे भी कितने जाने वाहन शहर में जाएगी। यह कहना मुश्किल है।


