26 पाउच ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ के साथ हाजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से रंगे हाथ एक व्यापारी गिरफ्तार ।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ रामजीवन दास की रिपोर्ट
गढहारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के हाजीपुर वार्ड संख्या 6 से एक युवक को ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त बात की जानकारी थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने पत्रकारों को देते हुए बताया की रंजीत कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पिता राज किशोर हाजीपुर वार्ड नंबर 6 निवासी को गुप्त सूचना पर ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ 26 पाउचं के साथ हाजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है,।


