Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के बिरहा गांव निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद मिराज ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के बिरहा गांव निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद मिराज ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी।



जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार आरोपी की मां रोशन खातून ने अपने बेटे को विक्षिप्तऔर रोगी बताती है। 


आरोपी की मां के अनुसार उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है उसके लीवर में भी परेशानी है। 


संबंधित पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सघन अनुसंधान में जुटी हुई है।

बिहार/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट 


रोसरा थाना क्षेत्र के बिरहा गांव निवासी मोहम्मद मिराज द्वारा केंद्रीय मंत्री को बम से उड़ने की धमकी को लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एवं संघन अनुसंधान में जुटी हुई है।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाले मोहम्मद मिराज (21) को पुलिस ने बेगूसराय से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी मां उसे विक्षिप्त बता रही है । जिसने।इंस्टाग्रामपर"टाइगर_मेराज_इदरीसी" अकाउंट से धमकी देते हुए लिखा था- 'बम से उड़ा देंगे।'आरोपी के परिजन और पड़ोसियों ने बताया कि उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। मिराज की मां ने हाथ जोड़कर प्रशासन से मांग की है कि मेरे बेटे को लौटा दीजिए।

मिराज की मां रौशन खातून ने कहा, 'बेटे का मोबाइल हैक कर गया होगा? उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। उसके लीवर में भी परेशानी है। लीवर में सूजन हो गई है। मै प्रशासन से मांग  करती हूं है कि ,मेरे बाबू को मुझे लौट दीजिए।'


' बेटा मेरा नादान है। वह तो एक मक्खी भी नहीं मार सकता है, फिर एक केंद्रीय मंत्री को बम से मारने की धमकी कैसे दे सकता है। वो इतना बड़ा काम कैसे करेगा। उसकी गलती नहीं है। माफ कर दीजिए। अब कोई गलती होगी तो उठाकर गिरफ्तार कर लीजिएगा ।'मिराज का अपना घर रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीड़हा गांव में है। जो पीएम आवास योजना से आधा-अधूरा घर बना है। छत की ढलाई भी नहीं हुई। 15 साल पहले उसके पिता मोहम्मद सलीम की टीबी के बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। पिता के इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए थे।

पड़ोस में रहने वाले अरमान ने बताया कि 'मिराज के पिता दर्जी थे। उनकी मौत के बाद घर में रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई। मिराज, उसकी मां और भाई मो. राजा अपने नानी घर सरायरंजन थाने क्षेत्र के बरबट्टा चले गए। वे लोग अब वहीं रहते हैं।'

मिराज मैट्रिक पास है। वो दिल्ली में कपड़ा सिलाई का काम करता था। 2 महीना पहले ही नानी की मौत पर घर आया था। दो दिन पहले न्यूज में देखा मिराज का नाम आया है। वो ऐसा कैसे कर सकता है। वो मानसिक रूप से बीमार है।'

पड़ोसी तस्लीम ने भी कहा कि 'मिराज को मानसिक रोग है। वो अपने ननिहाल में रहता है। पूरा परिवार बरबट्टा में रहता है। यहां सिर्फ घर है। जहां कोई नहीं रहता है। घर खाली ही राहत है।'

प्रशासन द्वारा सघन जांच चलाई जा रही है कि आखिर माजरा क्या है। सच्चाई क्या है। सच्चाई तो सघन जांच के बाद ही पता चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom