Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बिहट नगर परिषद वार्ड संख्या 13 में विकास मित्र द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप पूर्व वार्ड पार्षद डी राजीव कुमार और शंभू रावत ने लगाया है।

बिहट नगर परिषद वार्ड संख्या 13 में विकास मित्र द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप पूर्व वार्ड पार्षद डी राजीव कुमार और शंभू रावत ने लगाया है। 


वार्ड पार्षद ने विकास मित्र पर पद का दुरुपयोग करते हुए अपने दो भाइयों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन करने का आरोप लगाया है।


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता। 

बीहट नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षदों ने वार्ड संख्या 13 में विकास मित्र मुकेश रजक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने दो भाइयों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन करवाने का आरोप लगाया है। वार्ड पार्षदों के अनुसार विकास मित्र ने राजेश रजक की पत्नी किरण देवी एवं धर्मेंद्र रजक की पत्नी सोनी देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन करने का आरोप लगाया है। पार्षद के अनुसार जबकि उन्हें पूर्व से ही पक्का मकान मौजूद है, जिसे देखा जा सकता है। उसके बाद भी अपने पद और पावर का इस्तेमाल करते हुए दोनों भाइयों की पत्नी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान आवंटित करवाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर बड़ीय पदाधिकारीयों द्वारा इसकी जांच करवा कर कानूनी कार्रवाई नहीं करते हैं तो इसके खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी मांग की है। दोनों वार्ड पार्षद ने मीडिया कर्मियों से अपनी बातों को साझा किया है। जबकि बुद्धिजीवियों में यह चर्चा हो रही है कि जब मुकेश रजक विकास मित्र के पद पर कार्यरत हैं तो अपने परिवार के दो भाई भाभियों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन पद का दुरुपयोग करते हुए क्यों करवाया। इसकी जांच होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom