बखरी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण राज्य के टॉप 10 की सूची में एसडीएम।
बखरी बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बखरी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय को मई महीने की मासिक रैंकिंग में राज्य भर में सातवां रैंक स्थान मिला है।जानकारी देते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि प्रत्येक महीने सामान्य प्रशाशन विभाग द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालयों की रैंकिंग निकाली जाती है।जिसमें नीयत समय सीमा में निष्पादित परिवाद का प्रतिशत के साथ लोक प्राधिकार की उपस्थिति का प्रतिशत देखा जाता है। प्रथम स्थान सुपौल जिला के वीरपुर, द्वितीय स्थान बांका का बांका, तृतीय स्थान बक्सर के डुमरांव अनुमंडल को प्राप्त हुआ है।जबकि अंतिम स्थान पर अरवल जिला का अरवल अनुमंडल है।जबकि बेगूसराय जिला में एकमात्र बखरी अनुमंडल ही राज्य रैंकिंग में टॉप 10 स्थान की सूची में शामिल है।


