Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दलसिंहसराय झमटिया गंगा घाट गंगा स्नान को आ रही एक यात्री बस न 28 के बगल में 12 फीट गड्ढे में पलट गई।

 दलसिंहसराय झमटिया गंगा घाट गंगा स्नान को आ रही एक यात्री बस न 28 के बगल में 12 फीट गड्ढे में पलट गई।


बस में सवार चीज की संख्या में लोग मैं से लगभग 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुरूर मुरली कर के पास की बताई जाती है।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।

 शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे में एक यात्री बस पर सवार होकर 30 की संख्या में लोग दलसिंहसराय से बेगूसराय झमटिया गंगा घाट गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एन एच -28 पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर  सुरो मुरली टोल के पास बगल के लगभग 12 फीट गड्ढे में जाकर बस पलट गई। इस घटना में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल यात्रियों में रीता देवी 35 वर्ष, मनोज पासवान 40 वर्ष, अभिषेक कुमार 10 वर्ष  मंजू देवी 41 वर्ष, आर एन सिंह 32 वर्ष, रानी देवी 31 वर्ष , प्रमिला देवी 65 वर्ष, रूपेश कुमार 8 वर्ष, महेश्वर पासवान 52 वर्ष, कोमल कुमारी 20 वर्ष, संतोष महतो 40 वर्ष, अंकित 10 वर्ष ,जीवछ देवी 60 वर्ष, कंचन कुमारी 25 वर्ष, मो0 सोहेल 40 वर्ष ,गोविंद मिश्रा 30 वर्ष के नाम शामिल हैं।

 बस पलटने के पास प्रत्यक्ष दर्शियो ने पूछने पर बताया कि सभी यात्री से लदी बस  फतेहा रेलवे ओवर ब्रिज से जैसे कुछ दूर आगे बढ़ा बस अ नियंत्रित होकर एक लाइन होटल के पास लगभग 12 फीट गड्ढे में जाकर पलट गई। सभी घायल यात्री को उठाकर आनन फानन में बछवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां तीन लोगों की स्थिति को गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है्। 

वहीं बछवारा थाना की पुलिस घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की गहन जांच में जुट गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom